✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 ने मचाया धमाल, कमाई पहुंची 100 करोड़ के पार, जानिए दर्शक क्यों कर रहे हैं फिल्म को पसंद

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:38:21 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. इसी का कमाल है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है. फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म की ओपनिंग भी शानदार रही थी. दृश्यम 2 ने पहले दिन ही 15.38 करोड़ की कमाई की थी. जिसके बाद फिल्म की कमाई का ग्राफ वीकेंड में और बढ़ता गया. और फिल्म ने पहले वीकेंड में 63 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. गुरुवार को फिल्म ने करीब 8.62 करोड़ की कमाई की. इस कमाई के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 104.66 करोड़ पहुंच गई. फिल्म की कमाई और दर्शकों की फिल्म के प्रति उत्साह को देखते हुए फिल्म एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ेगी, और आने वाली किसी भी फिल्म के लिए इस रोकना आसान नहीं होगा.

पहले हफ्ते में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली अजय की चौथी फिल्म

बता दें कि पहले हफ्ते ही 100 करोड़ कमाने वाली अजय देवगन की ये चौथी फिल्म है. इससे पहले अजय की फिल्म गोलमाल अगेन, तान्हाजी, सिंघम रिटर्न्स भी पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

बता दें कि दृश्यम 2 साल 2015 में आई अजय देवगन की ही फिल्म दृश्यम का सीक्वल है. फिल्म में अजय देवगन और तब्बू लीड रोल में हैं. इसके साथ ही श्रिया शरण, इशिता दत्ता और मृणाल यादव भी अहम किरदार में हैं. इसके अलावा इस फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री हुई है. उनके आने से फिल्म में और जान आ गई है. उनकी एक्टिंग ने फिल्म को और अच्छा बनाया है. 

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो दृश्यम से दृश्यम 2 बनने में 7 साल लगे हैं. ठीक उसी तरह फिल्म भी 7 साल आगे बढ़ चुकी है. विजय सलगांवकर जहां पहले केबल टीवी ऑपरेटर था, अब उसने खुद का थिएटर खोल लिया है. लेकिन उसका परिवार आज भी 7 साल पहले हुए हादसे पर अटकी हुई है. समय समय पर उन्हें उस घटना की याद आ जाती है और वो सहम से जाते हैं. सभी को डर लगा रहता है कि कहीं डेड बॉडी मिल गई तो क्या होगा. इसी केस की जांच करने अक्षय खन्ना आते हैं. वे फिर से केस की छानबीन में जुट जाते हैं. आखिरकार उन्हें डेड बॉडी का पता चल जाता है. विजय के परिवार से फिर से पुलिस पूछताछ करने लगती है. इसके बाद फिल्म की राइटिंग कमाल करती है. गजब का थ्रिल और ट्विस्ट से दर्शक सीटियां मारने को मजबूर हो जाते हैं. अंत में विजय दोषी पाया जाता है कि नहीं इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी.

Tags:Drishyam 2 moviedrishyam 2 castdrishyam 2 storyajay devgan tabbufilm recordbox office collectiondrishyam box office collection

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.