✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

धर्मेंद्र ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, हाथ मिलाते और मुस्कराते हुए खिचवाई तस्वीरें, बेहद खुश दिखे एक्टर

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:20:25 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र आजकल उत्तर प्रदेश में है, जहां उनकी फिल्म ‘इक्कीस’ की शूटिंग चल रही है. एक्टर अपनी शूटिंग में काफी व्यस्त हैं पर इसी बीच उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय निकला. धर्मेन्द्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. यह मुलाकात उन्होंने सीएम आवास पर जाकर की है. दोनों के मुलाकात की तस्वीर सामने आई है. जिसमें एक्टर मुख्यमंत्री के साथ काफी खुशी से पोज देते दिखाई दे रहे हैं. दूसरी तस्वीर में योगी जी धर्मेंद्र को ओडीओपी फोटो देते दिख रहे हैं.

पहली बार धर्मेंद्र कर रहे हैं लखनऊ में शूटिंग

जब धर्मेंद्र सीएम योगी से मिलने उनकी आवास पहुंचे तो वहां योगी ने उन्हें ओडीओपी की तस्वीर देखकर उनका सम्मान किया और फिल्म की शूटिंग के लिए शुभकामनाएं दी. बता दें कि धर्मेंद्र अपनी पूरी जिंदगी में पहली बार लखनऊ में शूटिंग कर रहे हैं. 60 साल की उम्र और 200 फिल्मों के करियर में उन्होंने अब तक कभी लखनऊ में शूटिंग नहीं की थी. 87 साल की उम्र में भी उनका काम को लेकर यह जज्बा काफी इंस्पायरिंग है. बात अगर उनके वर्क फ्रंट की करें तो इससे पहले वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में नजर आ चुके हैं जिसमें उनकी और शबाना आजमी की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया.

किसिंग सीन को लेकर चर्चा में आए थे धर्मेन्द्र

फिल्म रॉकी और रानी में धर्मेंद्र और शबाना आज़मी का एक किसिंग सीन है. जिसको लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी. कुछ लोगों ने इस सीन को काफी पसंद किया उनका मानना था कि यह काफी क्यूट जेस्चर है.  वहीं दूसरी तरफ इस उम्र में ऐसे सीन को करने को लेकर कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की थी.

 

Tags:DharmendraChief Minister Yogi AdityanathDharmendra met Chief Minister Yogi AdityanathUPtrendingthe new post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.