✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

50 साल की उम्र में कोरियोग्राफर प्रभुदेवा बने पिता, न्यू बोर्न बेबी के साथ दर्शन करने पहुंचे तिरुपति मंदिर 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:41:38 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : इंडियन बेस्ट कोरियोग्राफर में प्रभु देवा का नाम टॉप में है. डांसर कई दिनों से एक बात को लेकर चर्चा में थे. और वो थी उनकी दूसरी शादी. पिछले साल यह कयास लगाया गया था कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है. उनकी दूसरी पत्नी फिजियोथैरेपिस्ट हिमानी सिंह है. हालांकि तब से लेकर अब तक प्रभु देवा ने अब तक इस बात की कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की है. मगर अब दोनों को एक साथ देख यह बात कंफर्म हो गया है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में है. वही सिर्फ प्रभु देवा और उनकी दूसरी पत्नी ही नहीं बल्कि दोनों अपने न्यू बोर्न बेबी के साथ पहली बार तिरुपति मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. जहां उन्हें कैमरे में कैप्चर किया गया. अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

50 साल की उम्र में बने पिता 

इस बारे में वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों पति पत्नी अपने न्यू बोर्न बेबी के साथ तिरुपति मंदिर में दर्शन करने आए हैं. जिस दर्शन के लिए दोनों तिरुपति मंदिर के वीआईपी लाइन में लगे दिखाई दिए. प्रभु देवा ने कैमरे को देख कर मुस्कुराया भी. कोरियोग्राफर पिछले महीने ही पिता बने हैं. 50 साल की उम्र में प्रभु देवा पिता बने हैं हम जिस पर उन्होंने एक बार कहा भी था कि इस बात को लेकर मैं बेहद खुश हूं और मैं अब खुद को पूरा महसूस करता हूं.

नयनतारा बनी तलाक की वजह 

इंडियन डांस प्रभु देवा की पहली शादी के बारे में बात करें तो उनकी पहली शादी रमालथ से की थी.  जिससे उन्हें तीन बच्चे हैं. शादी के 16 साल बाद दोनों का तलाक हो गया. प्रभु देवा और उनकी पत्नी के तलाक का कारण नयनतारा को बताया जा रहा था ऐसी बातें सामने आई थी कि प्रभु देवा नयनतारा के अफेयर की वजह से दोनों में तलाक हुआ है. हालांकि इस बात पर भी आज तक प्रभु देवा ने कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया

Tags:ChoreographerPrabhudevaPrabhudeva became a father at the age of 50Tirupati templeNew Born BabySOUTHCHENNAITRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.