✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी फिक्स ! जानिए शादी की पूरी डिटेल

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:36:40 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बॉलीवुड के लव बर्ड कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शादी इसी साल दिसंबर में होगी. शादी के लिए वेन्यू भी फिक्स हो गया है. बता दें कि कुछ दिनों पहले दोनों की ब्रेकअप की खबरें चल रही थी. लेकिन शादी की चर्चाओं ने ब्रेकअप की बातों को अफवाह साबित कर दिया है. कपल को एक साथ करण जौहर के पार्टी में देखा गया था.

जानिए शादी का वेन्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा एंड रिसॉर्ट्स को फाइनल किया है. दोनों यहीं शादी करेंगे. वहीं, शादी भारतीय रिति-रिवाज के साथ होगी. शादी पंजाबी परंपरा के तहत होगी. बता दें कि शादी के लिए पहले गोवा लोकेशन को तय किया गया था लेकिन बात में इसे चंडीगढ़ कर दिया गया.

शादी में पंजाबी थीम का लगेगा तड़का

बॉलीवुड कपल की शादी भारतीय रिति-रिवाज के साथ होगी. वहीं, इस शादी में पंजाबी और सिंधी परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी. बता दें कि सिद्धार्थ पंजाबी फैमिली से आते हैं. ऐसे में पंजाबी टच ना हो ये कैसे हो सकता है. वहीं, शादी में बॉलीवुड से किसी भी शख्स को नहीं बुलाया जायेगा. शादी के बाद मुबंई में एक रिसेप्शन दी जायेगी जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आयेंगे.

फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं दोनों

फिलहाल दोनों स्टार्स अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. सिद्धार्थ की फिल्म Thank God कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई. इसके अलावा उनके पास योद्धा और मिशन मंजनू जैसी फिल्में है. वहीं, कियारा आडवाणी गोविंदा नाम मेरा नाम को लेकर बिजी चल रही है. इसके अलावा वो कार्तिक आर्यन के साथ सत्यप्रेम की कथा भी कर रही है.         

Tags:kiara advanisidharth malhotrakiara weds sidharthbollywood newsbollywood updatefilms updatecelebrity update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.