✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

ENTERTAINMENT : 43 के उम्र में सुपर मॉडल बनी मां, नन्ही परी को दिया जन्म, छह साल पहले हुई थी शादी

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:09:01 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): एक हफ्ते के अंदर बॉलीवुड से दो-दो खुसखबरी मिली है. कुछ समय पहले ही आलिया और रणबीर मां-पापा बने हैं. वहीं, आज यानी शनिवार को बिपाशा और करण भी मां-पापा बन गए हैं. बिपाशा ने नन्ही परी को जन्म दिया है. बता दें कि दोनों कपल ने छह साल पहले शादी की थी. बच्ची के आ जाने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है.

बिपाशा-करण के घर आई नन्ही परी

बता दें कि कपल के घर न्नही परी ने जन्म लिया है. बच्ची के जन्म लेते ही दोनों कपल को बधाईयां मिलने लगी. दोनों के फैंस इस खबर को सुनकर काफी खुश हैं. वहीं, बॉलीवुड से भी कपल को पैरेंट्स बनने पर बधाईयां मिल रही है. बता दें कि बिपाशा 43 साल की है और ये उनका पहला बच्चा है. प्रेगनेंसी के दौरान भी बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी. उन्होंने कई फोटोशूट भी कराए थे.

छह साल पहले हुई थी शादी

बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी की थी. दोनों की शादी को छह साल बीत गए और आज उनके घर नन्ही परी आई है. अब कपल की जिंदगी में एक नन्हे मेहमान की एंट्री होने से उनकी दुनिया और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है. फैंस अब कपल के बेबी का दीदार करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. देखते हैं कि बिपाशा और करण कब अपने बेबी की झलक फैंस को दिखाते हैं.              

Tags:Bipasha Basu became a motherbipasa basukaran kundrabollywood update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.