✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

बिहार की मनीषा रानी सिंगर टोनी कक्कड़ को कर रही डेट? रोहनप्रीत ने बुलाया मनीषा को भाभी

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:31:00 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बिहार की मनीषा रानी अब किसी पहचान के मोहताज नहीं है. अपने रील को लेकर वो फेमस तो थी ही पर अब बिग बॉस से निकलने के बाद मनीषा रानी के फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है. बिग बॉस में मनीषा के चुलबुले अंदाज को सभी लोगों ने पसंद किया भले ही मनीषा शो नहीं जीत पाई पर उन्होंने लोगों का दिल बखूबी जीता है.

मनीषा टोनी कक्कड़ का म्यूजिक वीडियो

बिग बॉस से निकलने के बाद अब मनीषा को लेकर लोगों में क्रेज और बढ़ गया है. वह जहां भी जाती है पेप्राजी उन्हें स्पॉट करने पहुंच जाते हैं. बिग बॉस से बाहर आते ही उन्हें कई सारे काम मिलने लगे हैं सबसे पहले तो मनीषा टोनी कक्कड़ के साथ एक म्यूजिक वीडियो बनाने जा रही है.

बिग बॉस में मुलाकात

बिग बॉस फाइनल से पहले शो में टोनी कक्कड़ गेस्ट बनकर आए थे. टोनी को देख मनीषा की खुशी का ठिकाना नहीं था. मनीष ने टोनी सिंह के साथ काम करने की इच्छा जताई थी. मनीषा केस प्रस्ताव को रखते हैं टोनी ने भी जरा सी भी देरी नहीं की उन्होंने तुरंत मनीषा को म्यूजिक वीडियो में काम करने का ऑफर दे डाला.

कैफे से निकालते हुए किया गया स्पॉट

एक तरफ जहां दोनों के म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी चर्चा है वहीं दूसरी तरफ अब इन दोनों की केमिस्ट्री को लेकर भी काफी बातें की जा रही है. कहा जा रहा है कि दोनों के बीच में कुछ तो पक रहा है मनीषा को हाल ही में टोनी कक्कड़ के साथ एक कैफे से निकालते हुए स्पॉट किया गया तभी से दोनों की डेट करने की खबरें चल रही है.

कैमरा को देखते ही हड़बड़ा गए दोनों

मनीषा रानी और टोनी कक्कड़ को इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दोनों कैफे से बाहर निकलते हैं. कैमरा को देखते ही दोनों थोड़ा घबरा जाते हैं. वही टोनी कक्कर के हाथ में एक गुलाब फूल और चॉकलेट देखा गया. जैसे ही टोनी पैपराजी को देखते हैं वह गुलाब फूल और चॉकलेट छुपाने लगते हैं. ऐसे में इस वीडियो को देख अब हर कोई यही कयास लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ चल रहा है.

रोहनप्रीत ने बुलाया भाभी

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का मानना है कि टोनी और मनीषा दूसरे को डेट कर रहे है. एक फैन ने मजाक में लिखा कि ‘म्यूजिक वीडियो तो बहाना है तो अपना रिश्ता बनाना है’.इस बात को टोनी कक्कड़ की जीजा रोहनप्रीत में हवा दे डाली. रोहनप्रीत ने मजाक में मनीषा को सोशल मीडिया पर भाभी बुलाया था. रोहनप्रीत के इस कमेंट में आप लोगों का शक और भी बढ़ा दिया है हालांकि लोग भी यही चाहते हैं कि इन दोनों की जोड़ी बने क्योंकि दोनों को स्क्रीन पर काफी पसंद किया जा रहा है.

Tags:Manisha dating singer Tony KakkarManishaTony KakkarRohanpreetENTERTAINMENTTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.