✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

Drugs Case : भारती सिंह और हर्ष की बढ़ सकती है मुश्किलें, NCB ने कोर्ट में दायर की 200 पन्नों की चार्जशीट

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:44:37 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के लिए बुरी खबर है. मुंबई एनसीबी ने कोर्ट में 200 पन्नों की चार्जशीट दायर कर दी है. बता दें कि एनसीबी ने साल 2020 में दोनों को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. लेकिन अब फिर दोनों की मुसिबत बढ़ सकती है.   

पूरा मामला समझिये

दरअसल, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने साल 2020 में ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही एनसीबी की टीम ने भारती के ऑफिस और घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान टीम को 86.5 ग्राम गांजा मिला था. जिसके बाद कपल ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार की थी. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

सुशांत सिंह आत्महत्या के बाद बड़े स्तर पर हुआ था खुलासा

बता दें कि साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उनके निधन पर काफी हंगामा हुआ था और बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट का खुलासा भी हुआ था. जिसके बाद एनसीबी ने कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स के ऑफिस और घरों में छापेमारी की थी. उसी दौरान भारती सिंह समेत शाहरुख कान के बेटे का नाम भी सामने आया था.     

इसी साल मां बनी है भारती

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पर्सनल लाइफ की बात करें तो कपल इसी साल माता- पिता बने है. कपल ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है. कॉमेडी क्वीन अक्सर उसके साथ क्यूट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है. बता दें कि दोनों ने साल 2017 में गोवा में काफी धूमधाम से शादी की थी.

Tags:Bharti SinghCOMEDIAN BHARTI SINGHNCBBHARTI SINGH DRUGS CASENEWSUPDATEMUMBAI NCB

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.