✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

भाईजान को चाहिए बच्चा, जानिए सलमान खान ने ऐसा क्यों कहा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:31:14 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK) : भाईजान को बच्चा चाहिए. बच्चे की तड़प उन्हें महसूस हो रही है. 57 साल के सलमान खान को बच्चे अच्छे लगने लगे हैं. उनका कहना है कि बच्चों की मुस्कान उन्हें बहुत पसंद आती है. मालूम हो कि सलमान खान अभी तक कुंवारे हैं.

फिल्मी दुनिया के जाने-माने कलाकार सलमान खान निहायत एक अच्छे इंसान हैं. वे काफी खुश रहने वाले व्यक्ति है. घर में अपनी बहन के बच्चों के साथ में खूब खेलते हैं. अब उन्हें लगता है कि उनका अपना भी बच्चा होना चाहिए. फिल्म अभिनेता सलमान खान कहते हैं कि घर से शादी का बड़ा प्रेशर है. अब उन्हें लगता है कि शादी कर लेनी चाहिए. यानी बच्चा के लिए विवाह करना जरूरी है. घर वाले भी उनसे जल्द से जल्द किसी पसंदीदा लड़की से शादी करने को कह रहे हैं.

 रिलेशनशिप को लेकर क्या कहते हैं सलमान 

सलमान खान ने कहा है कि शायद वे रिलेशनशिप निभाने का हुनर नहीं जानते हैं. पहले वे समझते थे कि दूसरे पक्ष में ही कमी है, लेकिन 3-4 ब्रेकअप के बाद यह महसूस हुआ कि कमी उन्हीं में है. वे थोड़ी ज्यादा इमोशनल और हर हड़बड़िया इंसान हैं. इसलिए उनका प्यार टिक नहीं पाया. वे मानते हैं कि किसी भी रिलेशन को समय देने की जरूरत होती है. जान पर खतरा के कारण वे हमेशा सुरक्षा घेरे में रहते हैं. वे फ्री नहीं रह पाते हैं.

इन अभिनेत्रियों के साथ रहा रिलेशन 

उल्लेखनीय है कि अभिनेता सलमान खान का कई हीरोइन के साथ संबंध होने की चर्चा रही है. कई अभिनेत्रियों को वह डेट कर चुके हैं. सबसे अधिक चर्चा ऐश्वर्या राय के साथ उनके रिश्ते की हुई थी. फिल्म में काम करने के दौरान दोनों एक दूसरे के बहुत नजदीक हो गए थे. 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान दोनों की नज़दीकियां बढ़ी थी. इसके अलावा उनका रिलेशन सोमी अली, संगीता बिजलानी और कैटरीना कैफ से भी रहा है. एक बार तो ऐसा लग रहा था कि सलमान खान और कैटरीना जल्द ही शादी के बंधन में बंद हो जाएंगे. पर अचानक ब्रेकअप की खबर आ गई. कैटरीना ने विकी कौशल से विवाह रचाया.

रोमानिया की मॉडल यूलिया वंतूर को इन दिनों कर रहे डेट 

बॉलीवुड की खबर रखने वाले जानकारों के अनुसार सलमान खान इन दिनों रोमानिया की मॉडल यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में हैं. अब देखना होगा कि सलमान खान के दिल की इच्छा की उनका भी बच्चा हो, यह कैसे संभव हो पाता है. जाहिर सी बात है कि वह शादी के प्रति अब गंभीर नजर आ रहे हैं. तो भाईजान का सपना जल्द साकार होना चाहिए. ईश्वर उनकी इस मुराद को पूरा करे.

Tags:entertainmentbollywoodsalman khanBhaijaan wants a child

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.