✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

India's Got Latent 2 में अपने नए फिल्म के प्रोमोशन करते दिखेंगी आलिया भट्ट

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 1:28:26 PM

TNP DESK: कॉमेडियन Samay Raina का चर्चित शो India's Got Latent एक बार फिर वापसी की तैयारी में है.काफी ज्यादा लंबे विवाद और कानूनी पचड़ों के बाद अब शो के दूसरे सीजन की चर्चा तेज हो रही है. कुछ समय पहले समय रैना ने अपने एक वीडियो के माध्यम से संकेत दिया था कि शो जल्द लौट सकता है. वहीं उनके करीबी दोस्त Balraj Singh Ghai ने भी सोशल मीडिया पर शो की वापसी को लेकर हिंट देते हुए नज़र आ रहा रहे हैं.

अब इंटरनेट पर शो के सेट से एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. वायरल फोटो में बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt और Sharvari नजर आ रही हैं. दोनों एक्ट्रेसेज पैनल में बलराज सिंह घई और Ashish Solanki के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं. माना जा रहा है कि दोनों अपनी आगामी फिल्म Alpha के प्रमोशन के लिए शो में पहुंची हैं.

शो की वापसी इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि कुछ महीने पहले इसका एक एपिसोड बड़े विवाद में फंस गया था. दरअसल, यूट्यूबर Ranveer Allahbadia ने एक कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल मच गया. इस मामले में समय रैना समेत कई पैनल मेंबर्स को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. विवाद इतना बढ़ा कि कई लोगों के खिलाफ FIR तक दर्ज हुईं.

इस विवाद की आंच Ashish Chanchlani, Apoorva Mukhija और Jaspreet Singh तक भी पहुंची थी. बाद में समय रैना को अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े थे.

Tags:alia bhatt in india’s got latent 2alia bhatt in india’s got latent 2 videoalia bhatt india’s got latentsamay raina india’s got latent new seasonindia’s got latent new episodeindia’s got latent 2alia bhatt india got latent

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.