✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

'हेरा फेरी-3' से अक्षय कुमार की छुट्टी, जानिए कौन करेगा रिप्लेस

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:53:25 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): फिल्म हेरा फेरी अभी भी सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ़्रैंचाइज़ियों में से एक है. इस फिल्म को रिलीज हुए कई साल बीत गए हैं लेकिन आज भी इसकी फैन फॉलोइंग काफी है. जब हेरा फेरी-3 की घोषणा हुई थी तब दर्शक एक बार फिर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को एक साथ देखने के लिए उत्साहित थे. हालांकि, जैसा कि परेश रावल ने पुष्टि की है कि कार्तिक आर्यन हेरा फेरी-3 में अभिनय करेंगे वो अक्षय कुमार की जगह लेंगे.  मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार अब इस फ्रैंचाइज़ी में वापस नहीं आएंगे.

सोशल मीडिया में ये कर रहा ट्रेंड

दरअसल, जैसे ही हेरा फेरी-3 के स्टार कास्ट में अक्षय कुमार के ना होने की खबर मिली थी. तो फैंस काफी नाराज हुए. सोशल मीडिया पर ही फैंस अक्षय कुमार की वापसी की मांग करने लगे. इतना ही नहीं फैंस सोशल मीडिया पर 'नो अक्षय कुमार नो हेरा फेरी' ट्रेंड कर रहा है.

परेश रावल ने किया साफ

हेरा फेरी में ‘बाबू राव’ का किरदार निभाने वाले परेश रावल ने साफ कर दिया कि अक्षय कुमार अब इस फिल्म में नहीं दिखेंगे. दरअसल, एक फैंस ने सोशल मीडिया में सवाल किया था कि “क्या हेरा फेरी-3 में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन लेंगे” इसके जवाब में परेश रावल ने कहा “हां ये सही है”. इसके बाद से ही 'नो अक्षय कुमार नो हेरा फेरी' ट्रेंड कर रहा है.

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म

दरअसल, अक्षय कुमार को आखिरी बार जैकलीन फर्नांडीज और सत्य देव के साथ राम सेतु में देखा गया था. राम सेतु अक्षय की 2022 की चौथी फिल्म थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर केवल औसत प्रदर्शन दिखाया. अक्षय राधिका मदान के साथ हिट तमिल फिल्म 'सोरारई पोट्टुरु' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे. वह परिणीति चोपड़ा के साथ एक बायोपिक कैप्सूल गिल पर भी काम कर रहे हैं.

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

वहीं, कार्तिक आर्यन को आखिरी बार कियारा, तब्बू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा के साथ भूल भुलैया-2 में देखा गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

वह फ्रेडी में नजर आएंगे, जो डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी. वह हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया में भी नजर आएंगे. वह एक्शन फिल्म शहजादा में अभिनय करेंगे, जिसमें कृति सेनन भी हैं. फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है. वह वर्तमान में कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग कर रहे हैं.

 

Tags:Hera Pheri 3Karthik AryanAKSHAY KUMARBOLLYWOOD NEWSMOVIE UPDATEBOLLYWOOD LATEST NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.