✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

पवन सिंह से मूव ऑन कर चुकी है अक्षरा सिंह? एक्ट्रेस ने किया अपने नये रिलेशनशिप का खुलासा

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 4:46:12 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): भोजपूरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक फिर से चर्चे में है लेकिन इस बार वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही के दिनों में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपने पुराने रिश्ते को पीछे छोड़ चुकी है और मूव ऑन कर चुकी हैं. 

पवन सिंह के साथ अपने पिछले रिश्ते को लेकर अक्षरा ने बताया कि वह दौर उनके लिए काफी नकारात्मक रहा. उन्होंने कहा कि अब वह उस समय को याद भी नहीं करना चाहतीं और पूरी तरह अपने काम और वर्तमान पर ध्यान दे रही हैं. उनका मानना है कि बेवजह की बातों और विवादों पर ध्यान देने से सिर्फ मन खराब होता है, इसलिए वह खुद को ऐसी चीजों से दूर रखती हैं.

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पवन सिंह की अच्छाइयों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अब उन्हें कुछ खास याद नहीं आता. हालांकि, उन्होंने यह जरूर माना कि पवन सिंह एक अच्छे सिंगर हैं, लेकिन एक्टर के तौर पर वह उन्हें खास नहीं मानतीं. वहीं, दिनेश लाल यादव को उन्होंने इंडस्ट्री का बेहतरीन एक्टर बताया.

अक्षरा ने यह भी साझा किया कि उस रिश्ते के खत्म होने के बाद उनके जीवन में काफी बदलाव आए. पहले वह लोगों की सोच और बातों को लेकर ज्यादा परेशान रहती थीं, लेकिन अब उन्होंने खुद को मजबूत बना लिया है और अपनी शर्तों पर जीना सीख लिया है.

सबसे दिलचस्प खुलासा उनकी लव लाइफ को लेकर रहा. अक्षरा ने स्वीकार किया कि वह फिर से प्यार में हैं और किसी के साथ रिश्ते में हैं. हालांकि, उन्होंने अपने नए पार्टनर की पहचान उजागर नहीं की. उनका कहना है कि वह फिलहाल अपने रिश्ते को समय देना चाहती हैं और जल्दबाजी में कुछ भी सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं.

शादी के सवाल पर अक्षरा ने कहा कि अभी वह अपने रिश्ते को समझने के दौर में हैं. उन्होंने यह जरूर संकेत दिया कि सही समय आने पर वह अपने फैंस को अपने निजी जीवन से जुड़ी हर जानकारी देंगी. फिलहाल, वह अपने वर्तमान जीवन से संतुष्ट और खुश नजर आ रही हैं.

Tags:Pawan singhAkshara singhPawan singh and akshara singh relationshipPawan singh controversyAkshara singh controversyBhojpuri industryBhojpuri actress newsBhojpuri moviePawan singh loves akshar singhAkshara singh new relationship

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.