✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने घर में हो रहे शोषण का किया खुलासा, रोते हुए शेयर किया वीडियो, जानिए क्या लगाया आरोप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 3:00:14 AM

TNP DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फुट फूट कर रोते हुए दिखाई दे रही हैं और मदद की गुहार लगा रही हैं. वीडियो में तनुश्री दावा कर रही हैं कि उन्हें उनके ही घर में पिछले 4-5 सालों से परेशान किया जा रहा है, जो 2018 के मीटू मूवमेंट के बाद से शुरू हुआ है. उन्होंने बताया कि उन्होंने परेशान होकर पुलिस को फोन किया. पुलिस ने  FIR दर्ज कराने को कहा है. 

क्या है मामला

तनुश्री दत्ता ने बताया कि "मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है. परेशान होकर मैंने पुलिस को कॉल किया. पुलिस आई.उन्होंने मुझे पुलिस स्टेशन आकर एक उचित शिकायत दर्ज करने के लिए कहा. मैं शायद कल या परसों जाऊँगी. मेरी तबियत ठीक नहीं है. पिछले चार-पांच सालों में मुझे इतना परेशान किया गया है कि मेरी तबियत खराब हो गई है. मैं कुछ काम नहीं कर पा रही हूँ. मेरा घर पूरी तरह से फैला हुआ पड़ा है.  मैं किसी को काम पर नहीं रख सकती क्योंकि उन्होंने मेरे घर में प्लांटेड नौकरानियां लगा दी हैं और मुझे नौकरानियों के आने और चोरी करने का बहुत बुरा अनुभव रहा है. मुझे अपना सारा काम खुद करना पड़ता है.मेरे दरवाजे के बाहर आकर लोग मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है. कृपया कोई मेरी मदद करें. "

 

 

Tags:Bollywood newsActress Tanushree DuttaEntertainment newsतनुश्री दत्ताBollywood Actress Tanushree DuttaTanushree Dutta viral videoTanushree Dutta revealed the exploitation happening at home

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.