☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

एक्टर दलीप ताहिल को 2 महीने की जेल, 5 साल बाद मिली सजा, जानिए मामला 

एक्टर दलीप ताहिल को 2 महीने की जेल, 5 साल बाद मिली सजा, जानिए मामला 

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है बता दें कि एक्टर दलीप ताहिल को 2 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. दलीप ताहिल को जिस मामले में सजा सुनाई गई है. यह मामला 5 साल पुराना है. दरअसल 2018 में दलीप ताहिल पर हिट एंड रन केस में केस दर्ज हुआ था. अब कोर्ट ने 5 साल बाद इस मामले में फैसला सुनाते हुए उन्हें 2 महीने की सजा दी है.

2 महीने की सजा के साथ लगा जुर्माना 

इस मामले के बारे में बताया जा रहा है कि 2018 में दलीप टहल पर यह इल्जाम लगे थे कि वह नशे में ड्राइव कर रहे थे और इस ड्राइव के दौरान उन्होंने ऑटो रिक्शा में जाकर अपनी गाड़ी मार दी और फिर क्या उसे रिक्शा में बैठी एक महिला गिर गई जिसे गंभीर छोटी लगी जिसके बाद दलीप ताहिल पर यह मुकदमा दर्ज किया गया.जिस मामले में उन्हें 2 महीने की सजा के साथ-साथ 500 रुपये जुर्माना भी लगा है. 

मैंने किसी को चोट नहीं पहुंचाई- दलीप ताहिल 

इस मामले में दलीप ताहिल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ‘मैं जज की इज्जत करता हूं. जो मजिस्ट्रेट कोर्ट में निर्णय लिया गया है, उसको मानता हूं. पर हम पूरे निर्णय को चैलेंज करने वाले हैं, हाई कोर्ट में मैं इसको लेकर अपील दूंगा. इस केस को सस्पेंड भी किया जा सकता था, पर नहीं किया गया. और इससे भी ज्यादा जरूरी मैं बात कहना चाहूंगा कि इस एक्सीडेंट में महिला को बहुत हल्की-फुल्की चोटें लगी थीं. मैंने किसी को चोट नहीं पहुंचाई है.

Published at:24 Oct 2023 03:39 PM (IST)
Tags:Actor Dilip Tahildiliptahildiliptahilnewsdiliptahiljailtrendingentertainmentthenewspost
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.