✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे और शक्ति कपूर समेत कई पर जमशेदपुर में केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

BY - Varsha Varma CE

Published at: 31 Jan 2026 12:11 PM (IST)

सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे और शक्ति कपूर समेत कई पर जमशेदपुर में केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): मशहूर फिल्म अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी, गोविंदा, चंकी पांडे और शक्ति कपूर समेत मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े लोगों के खिलाफ झारखंड के जमशेदपुर में ठगी का मामला दर्ज किया गया है. यह एफआईआर साकची थाना में बर्मामाइंस निवासी जसपाल सिंह की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद दर्ज की गई है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने गाजियाबाद स्थित कंपनी में करीब 8 लाख रुपये का निवेश किया था. जहां हर महीने 15 प्रतिशत ब्याज मिलना था. लेकिन न तो ब्याज मिला और न ही उनका मूलधन वापस किया गया.

जसपाल सिंह के अनुसार, निवेश से पहले उन्हें कंपनी के प्रचार वीडियो और विज्ञापन दिखाए गए थे. जिनमें कई नामी फिल्मी सितारे नजर आ रहे थे. इन्हीं प्रचार सामग्रियों और जमशेदपुर शाखा प्रबंधक शिव नारायण पात्रो के भरोसे पर उन्होंने निवेश किया. बाद में भुगतान की मांग करने पर टालमटोल करना शुरू कर दिया.

पुलिस ने कंपनी निदेशक चंद्रभूषण सिंह  उनकी पत्नी प्रियंका सिंह और शाखा प्रबंधक शिव नारायण पात्रो के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कंपनी के निदेशक और उनकी पत्नी पहले से ही हजारों निवेशकों से ठगी के आरोप में जेल में बंद हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही फिल्मी सितारों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी.

Tags:A case of fraud has been registered against famous film actors and MPs Manoj TiwariGovindaChunky Pandeyand Shakti Kapoor.Chunky PandeyjamshedpurcaseThagi Aaropmanoj tiwari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.