✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

खूबसूरती : 90 के दशक की वो हीरोइन जो आज भी लगती हैं जवां, देखें तस्वीरें

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:44:20 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बॉलीवुड में 90 की दशक की कई हीरोइन आज भी सैकड़ों फैंस के दिलों में राज करती हैं. हालांकि, वो आज कहां हैं शायद आपमें से कई लोग नहीं जानते होंगे. लेकिन हम आपको इस स्टोरी में उस दशक के कुछ हीरोइन के बारे में बतायेंगे कि वो आज कहां है और उनकी खूबसूरती के बारे में. बता दें कि उनकी खूबसूरती उन्हें आज भी जवां रखने के लिए काफी हैं. उनके चेहरे की रौनक को देखकर आप उमके उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं. चलिए हम आपको वैसे कुछ हीरोइन के बारे में बताते हैं.

1. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit )

बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए उम्र तो केवल एक नंबर है, वो 50 की उम्र में भी बेहद गॉर्जियस दिखती हैं. खासतौर पर माधुरी दीक्षित का चार्म आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. माधुरी का जन्म 14 मई 1967 में हुआ था. यानी उनकी उम्र लगभग 55 साल हो चुकी है. लेकिन आज भी वो खुबसूरती में किसी 25 साल की लड़की को टक्कर देती हैं. इसके पीछे भी कई वजह हैं दरअसल, माधुरी अपने मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं करती हैं.

2. रेखा (Rekha)

रेखा आज भी किसी नाम की मोहताज नहीं हैं. आज भी इनके सिंपल लुक्स की हर जगह तारीफ होती है. रेखा अब अक्सर साड़ी में ही दिखाई देती हैं. लेकिन उनकी साड़ी में भी अलग ही फैशन होता है. रेखा का जन्म 10 अंक्टूबर 1954 को हुआ था. उनकी उम्र लगभग 68 साल के करीब हो गई हैं. लेकिन फैंस आज भी उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं. रेखा बॉलीवुड की पचास से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

3. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस को लेकर आज भी चर्चा में रहती हैं. उनके लुक्स आज भी कई लड़कियां कॉपी करती हैं. शिल्पा आए दिन सोशल मीडिया में योगा करते फोटो अपलोड करती रहती हैं. बता दें कि शिल्पा का जन्म 8 जून 1975 को हुआ था, वो लगभग 47 साल की हैं लेकिन खूबसूरती और फिटनेस में वो किसी से कम नहीं हैं. शिल्पा अभी भी कई शो को जज करती हैं.

4. रवीना टंडन (Raveena Tandon)

रवीना टंडन अपनी अदाओं, लुक्स और अभिनय से लम्बे समय तक फैंस के दिलों में राज किया. हालांकि, पिछले कुछ समय से रवीना ने फिल्मों से दूरी बना लिया है. लेकिन आज भी उनके लुक्स और अदाओं के फैंस दिवाने हैं. उन्होंने 50 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है. उनका जन्म 26 अक्टूबर 1974 में हुआ था, उनकी उम्र लगभग 48 साल हैं लेकिन आज भी वो काफी जवान दिखती हैं.

 5. करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)

करिश्मा कपूर 90 के दशक की वो हीरोइन थी, जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा होती थी. करिश्मा को गोविंदा के फिल्मों में सबसे ज्यादा देखा जाता था. करिश्मा फिलहाल लाइम लाइट से काफी दूर हैं और अपना जीवन जी रही हैं, लेकिन कई मौके पर उनका लुक्स काफी चर्चा में रहता हैं. उनका जन्म 25 जून 1974 में हुआ था, वो लगभग 48 साल की हैं.

Tags:bollywood heroinebollywoodbollywood 90s heroinebollywood updateheroine newskarisma kapoorshilpa shettymadhuri dixitraveena tandonrekha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.