☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

बहुत याद आएंगे रावण

बहुत याद आएंगे रावण

रांची (RANCHI) : मशहूर टीवी धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. खबरों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई है. इस बात की जानकारी उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने मीडिया को दी. उन्होंने अपना कैरियर गुजराती मंच से से शुरू किया था. उसके बाद उन्होंने लगभग 300 से भी ज्यादा हिन्दी और गुजराती फिल्मों में काम किया है. अरविन्द त्रिवेदी के निधन से पूरे फिल्म जगत में शोक का माहौल है.

केवट के रोल के लिए देने गए थे ऑडिशन

रामायण में रावण के किरदार में लोकप्रियता बटारने वाले अरविन्द त्रिवेदी रावण का नहीं, बल्कि केवट के रोल के लिए ऑडिशन देने गए थे.  रामानन्द सागर ने उन्हें रावण के किरदार के लिए चुना. उनके द्वारा किया गया रावण का किरदार टीवी के सबसे चर्चित किरदारों में से एक है.

Published at:06 Oct 2021 04:13 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.