रांची(RANCHI): मशहूर टीवी सीरीअल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के चहेते कलाकार नट्टू काका का निधन हो गया. नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक 67 साल के थे. नट्टू काका काफी दिनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे. पिछले साल उन्होंने इसका ऑपरेशन भी कराया था. मगर कैंसर ठीक नहीं हो पाया. जिसके चलते मुम्बई के मालाड इलाके में सूचक अस्पताल उनका निधन हो गया. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए घनश्याम नायक की मौत की पुष्टि की.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका का निधन, कैंसर से थे पीडि़त

Published at:03 Oct 2021 07:20 PM (IST)
Tags:News