☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

आमिर खान और करीना कपूर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा  का ट्रेलर आज होगा रिलीज  

आमिर खान और करीना कपूर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा  का ट्रेलर आज होगा रिलीज    

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान  और करीना कपूर खान  की मचअवेटेड फिल्म  लाल सिंह चड्ढा  जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले मेकर्स इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर सामने लेकर आने वाले हैं.

IPL फिनाले के दिन होगा ट्रेलर रिलीज

बताया जा रहा है कि निर्माता इस फिल्म के ट्रेलर को ग्रैंड स्तर पर रिलीज करेंगे, जिसके लिए इन्होंने IPL 2022 के फिनाले का दिन चुना है और निर्माता इसे पहली इनिंग्स के दौरान जारी करेंगे. जिसके पहले ही दावा किया जा रहा है कि एक बार फिर मिस्टर परफेक्शनिस्ट सिनेमाघरों में धमाका करने की तैयारी में है. ओवरसीज सेंसर बोर्ड के मेंबर उमैर संधू ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज से पहले ही देख लिया है. जिसके बाद वो अपनी एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूले. उमैर संधू ने ट्वीट कर लिखा, 'लाल सिंह चड्ढा  का ट्रेलर शानदार है. आमिर खान,  वाउ आपने कमाल कर दिया. करीना कपूर खान स्टनिंग लग रही हैं. लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर सोशल मीडिया पर सभी रिकॉर्ड्स तोड़ देने वाला है.'

द फॉरेस्ट गंप की हिन्दी रीमेक

आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर निर्देशक अद्वैत चंदन की फिल्म लाल सिंह चड्ढा, ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्म द फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. टॉम क्रूज स्टारर इस फिल्म को हॉलीवुड में साल 1994 में रिलीज किया गया था.

 

रिपोर्ट: अशु शुक्ला, रांची डेस्क

Published at:29 May 2022 12:37 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.