✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 : जलवा बिखेर रही बॉलीवुड क्वीन दीपिका, फैन्स के बीच उत्साह

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:22:42 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK)  : कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 का आगाज हो चुका है. हर साल की तरह ही इस साल भी भारत के बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई अभिनेता, गायक, फिल्म डायरेक्टर भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगे. अच्छी बात ये हैं कि इस साल होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के जूरी मेम्बर में बॉलीवुड ऐक्ट्रिस दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं. ये ना सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात हैं बल्कि दीपिका के फैन्स के बीच भी इस बात को लेकर काफी खुशी है. 

इंडियन डिजाइनर को दिया मौका

बीते दिन कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 से दीपिका पादुकोण का पहला लुक सामने आया. दीपिका के हॉट लुक वाले पिक्चर को स्टाइलिस्ट शलीना ननथानी ने अपने इंस्टाग्राम में शेयर किया. जिसके बाद से ही दीपिका के फैन्स ने कमेन्ट सेक्शन को दीपिका के लिए अपने प्यार और उनकी सराहना से भर दिया. बता दें कि इस साल दीपिका ने इंडियन डिजाइनर के लुक को अपनाना प्रीफर किया है. उन्होंने एक इंडियन डिजाइनर के ड्रेस को कान्स फेस्टिवल में शोकेस करने का मौका दिया है. दीपिका के इस लुक की ड्रेस को मशहूर आउट्फिट डिजाइनर सब्यासाची ने क्रिऐट किया है.

इंडो-वेस्टर्न लुक

बात अगर दीपिका की करें तो वह इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आई. उन्होंने बिन्ज कलर की प्रिंटेड शर्ट और ग्रीन कलर के पैंट्स पहने हैं और ब्राउन बेल्ट के साथ लुक को enhance किया है. इसके साथ ही उन्होंने हेड्बैन्ड को अपने शर्ट के साथ ट्विन किया है. वहीं अगर बात उनके accessories की करें तो उन्होंने प्रॉपर इंडियन ज्वेलरी के साथ अपने शर्ट और पैंट्स को स्टाइल किया है. उनके नेक पीस हो या एयररिंग्स, सभी कुंदन फ़ील दे रहे हैं. जिसमे दीपिका totally elegant लग रही हैं.

दीपिका के साथ ये होंगे कान्स के जूरी मेम्बर्स

बात दें कि दीपिका पादुकोण का यह आउटफिट सब्यासाची ट्रॉपिक ऑफ कैल्कटा कलेक्शन से है. ऐसे में क्वीन दीपिका पादुकोण के इस लुक की चर्चा हर ओर हो रही है. बात अगर कान्स के जूरी मेम्बर की करें तो दीपिका जूरी पैनल में एक्टर-डायरेक्टर Rebecca Hall, Noomi Rapace और इटैलियन एक्टर Jasmine Trinca के साथ नजर आई. इसके अलावा इसमें डायरेक्टर असगर फरहादी, Ladj Ly, Jeff Nichols और Joachim Trier भी जूरी पैनल का हिस्सा हैं.

क्या है कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कान्स, फ्रांस में आयोजित एक वार्षिक फिल्म समारोह है, जो दुनिया भर के वृत्तचित्रों सहित सभी शैलियों की नई फिल्मों का पूर्वावलोकन करता है. यह दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और प्रचारित फिल्म समारोह है. यह समारोह आमतौर पर मई में आयोजित किया जाता है.

पहली भारतीय एक्ट्रेस जो बनी कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की जूरी 

ऐश्वर्या राय पहली भारतीय एक्ट्रेस थीं जो कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की जूरी का हिस्सा बनीं थी. उन्होंने फीचर फिल्मों के लिए जूरी सदस्य के रूप में कान फिल्म उत्सव 2003 में भाग लिया था. और इस साल ऐश्वर्या राय ने भी अपने लुक से कई दिलों को घायल किया. उनके फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई थी. जिसके बाद उनके career में भी वो काफी आगे बढ़ी.      

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.