✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

सियासी हर बात में कूदना इनकी फितरत, पर भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछने पर टांय-टायं फिस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:59:34 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK)- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो लॉकअप लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो में कैदी बने कंटेस्टेंट्स के बीच एक विवादास्पद प्रतियोगी टास्क हुआ. इस दौरान एक बहुत ही सरल प्रश्न का प्रतियोगी उत्तर नहीं दे पाए. बता दें कि अब दर्शक भी इस शो में दिलचस्पी लेते नजर आ रहे हैं. इसी बीच में हाल ही प्रसारित हुए शो के एक एपिसोड में एक टास्क को करते हुए अभिनेत्री निशा रावल, पायल रोहतगी, सारा खान और पूनम पांडे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं.

दरअसल चारों अभिनेत्रियां अपने खराब सामान्य ज्ञान के चलते सोशल मीडिया पर आलोचनाएं झेल रही हैं. टास्क करने के लिए ऑरेंज टीम से सामान्य ज्ञान के सवालों को जवाब देने के लिए पूनम, पायल, सिद्धार्थ और बबीता को चुना गया. वहीं, ब्लू टीम से निशा, सारा, शिवम और तहसील को आगे भेजा गया. इसी दौरान टास्क में पूछे गए एक सवाल का जवाब ना दे पाने पर इन अभिनेत्रियों को ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल चारों से ही भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया. लेकिन चारों अभिनेत्रियां देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नाम लेने में असफल रहीं.

यूजर्स कर रहे ट्रोल

इस दौरान सोशल मीडिया पर अक्सर राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देने वाली पायल रोहतगी पर एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, बेहद शर्मनाक है कि लॉकअप की 4 सदस्य निशा रावल, पायल रोहतगी, सारा खान और पूनम पांडे देश के मौजूदा राष्ट्रपति का नाम नहीं बता पाईं. पायल अक्सर ट्विटर पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं, लेकिन वे ट्विटर का वर्ड लिमिट क्या है, इस सवाल का भी जवाब नहीं दे पाई. ट्विटर का वर्ड लिमिट 280 है जबकि पायल ने 140 बताया. वहीं एक यूजर ने लिखा की पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर गूगल से कॉपी पेस्ट करके बहुत ज्ञान देती है, लेकिन गूगल क्वीज में एक आसान सवाल के जवाब नहीं दे पाई. उसने लिखा कि पायल दीदी प्रेसिडेंट नेम मोदी ही बता देती, शर्म है कि प्रेसिडेंट का नाम तक नहीं पता.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.