☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

सुधीर मिश्रा की शॉर्ट फिल्म में काम करती नजर आएंगी तापसी पन्नू, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी  

सुधीर मिश्रा की शॉर्ट फिल्म में काम करती नजर आएंगी तापसी पन्नू, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी  

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक सुधीर मिश्रा अपनी अगली शॉर्ट फिल्म में तापसी पन्नू  के साथ काम करने जा रहे हैं. अभी इस शॉर्ट फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है, मगर ये शॉर्ट फिल्म अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा बनने वाली अनटाइटल्ड फिल्म एंथॉलजी का एक हिस्सा है, जो कि कोरोना महामारी पर आधारित है. हमेशा ही अपने अलग रोल और अनुभवों के लिए जानी जाने वाली तापसी पन्नू ने इस फिल्म के बारे में कहा कि ये एक सामाजिक और राजनीतिक ड्रामा फिल्म है. और ऐसी कहानी पर पहले कभी फिल्म नहीं बनी है.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी तापसी ने जानकारी

इस प्रोजेक्ट के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए तापसी पन्नू ने कहा कि यह कहानी अपने आप में बिल्कुल अलग है और ऐसी कहानी पहले कभी नहीं की गई. यह एक सोशल और पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है जो महामारी के दौरान दो दौर को दिखाती है. तापसी ने सुधीर मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक शानदार फिल्म निर्माता हैं, और उनके साथ काम करने के लिए और रोमांचित नहीं हो सकती. तापसी ने अनुभव सिंह के बारे में कहा कि अनुभव सर और भूषण सर के साथ फिर से काम कर ऐसा लग रहा है जैसे कि घर वापसी कर रही हूं.  

 

Published at:25 Feb 2022 01:35 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.