☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

शादी के बंधन में बंधी बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय, दक्षिण-बंगाली रीति-रिवाज से ली सात फेरे

शादी के बंधन में बंधी बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय, दक्षिण-बंगाली रीति-रिवाज से ली सात फेरे

टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों के शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. मौनी और सूरज ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ गोवा में सात फेरे लिए. मौनी और सूरज की शादी में परिवारवाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए. साउथ इंडियन ब्राइड बनीं मौनी पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

गोवा में हुई शादी

मौनी और सूरज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. सूरज दक्षिण भारतीय हैं, इसलिए दोनों की शादी मलयाली और बंगाली रस्मों रिवाज से हुई है. अपनी शादी में सिंपल लुक में भी मौनी बेहद खूबसूरत लगीं. मौनी ने व्हाइट कलर की रेड बॉर्डर वाली खूबसूरत साड़ी पहनी है. इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी भी पहनी है. बीते दिन मौनी रॉय की मेहंदी और हल्दी की रस्म हुई. इस बीच एक्ट्रेस ने अपने पति सूरज नांबियार के साथ एक रोमांटिक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है. मौनी जहां इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं वहीं सूरज इन सभी से दूर एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मौनी और सूरज की शादी में 100 लोग ही शामिल हुए हैं.

Published at:27 Jan 2022 12:38 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.