✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

Hotstar पर जल्द रिलीज होगी मेडिकल थ्रिलर सीरीज HUMAN, सीरीज़ के ज़रिए भारत में ड्रग ट्रायल से जुड़े रहस्यों का करेगी खुलासा  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:38:37 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- डिज़नी प्लस हॉटस्टार के ‘ह्यूमन' का हाल ही में लॉन्च किये गए ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये सीरीज भारत में ह्यूमन ड्रग ट्रायल पर आधारित एक मेडिकल थ्रिलर है. सस्पेंस थ्रिलर, ह्यूमन, दवाइयों की दुनिया और हत्या, रहस्य, वासना और हेरफेर की मनोरंजक कहानी के साथ लोगों पर इसके प्रभाव के रहस्यों को उजागर करती है.

सस्पेंस से भरी थ्रिलर वेब सीरीज

इस सीरीज को विपुल अमृतलाल शाह और मोज़ेज़ सिंह निर्देशित कर रहे हैं. इस स्पेशल सीरीज़ को मोज़ेज़ सिंह और इशानी बनर्जी ने लिखा है. इसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी के साथ विशाल जेठवा, राम कपूर, सीमा बिस्वास, आदित्य श्रीवास्तव और मोहन अगाशे नजर आएंगे.

बता दें कि कीर्ति कुल्हारी ह्यूमन में एक डॉक्टर की भूमिका निभा रही हैं. शेफाली शाह कीर्ति कुल्हारी दोनों सीरीज में रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रही हैं. कीर्ति ह्यूमन में अपने क्लासिक परफॉर्मेंस से दर्शकों को इम्प्रेस करने के लिए तैयार हैं. मानव जीवन के मूल्य, मेडिकल मालप्रैक्टिस, क्लास डिवाइड और एक तेज-तर्रार चिकित्सा विज्ञान के प्रभाव जैसे विषयों को छूते हुए, ‘ह्यूमन' सत्ता संघर्ष, ट्रॉमा और हत्याओं की एक दिलचस्प कहानी है. शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी की ये सीरीज 14 जनवरी 2022 से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.