☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Entertainment

पंजाब में किसानों ने कंगना की कार पर किया हमला !  

पंजाब में किसानों ने कंगना की कार पर किया हमला !  

टीएनपीडेस्क (TNP DESK) -  बालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन विवादों में घिरी रहती हैं. उनके विवादित बयानों के कारण उन्हें हमेशा ट्रोल भी किया जाता है. लगातार कुछ समय से वे किसानों को टारगेट करती नजर आ रही हैं. कृषि कानून के विरोध में जब किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे. उस समय भी कंगना ने किसानों के उपर टिप्पणियां कि थी. अब जब वे पंजाब पहुंची हैं, तो उनके कार पर वहां अटैक किया गया, और उनकी गाड़ी को भी घेर लिया गया है . कंगना ने अपने इंस्टा स्टोरी में  विडिओ भी शेयर किया है. इस विडियो में कंगना कहती हुई सुनाई दे रही है कि "अगर मेरे साथ कोई सिक्योरिटी न हो तो मेरा क्या हाल होगा." इसके साथ ही वो विडियो में ये भी बता रही हैं कि उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है. और उनकी कार को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है. वो ये भी पूछ रही हैं.  कि क्या मैं कोई पॉलिटीशियन हूं जो मेरे साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है. 


रिपोर्ट : समीक्षा सिंह, रांची

Published at:03 Dec 2021 04:56 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.