✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Education & Job

पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी, 64 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:10:24 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पुलिस में नौकरी लेने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है. चंडीगढ़ पुलिस में जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल, आईटी कॉन्स्टेबल और स्पोट्‌र्स कोटा कॉन्स्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकली है. ये वैकेंसी कुल 700 पदों के लिए निकाली गई है. आवेदन करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाकर अप्लाई करें. आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसकी अंतिम तिथि 17 जून तक है.

सैलरी

चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर 25,600 रुपए से लेकर 64,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी. ये सैलरी आपके पोस्ट के अधार पर दी जाएंगी.

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 12वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं, भूतपूर्व सैनिकों के लिए रक्षा सेवाओं में प्रदान किए गए प्रमाण-पत्र भी स्वीकार किए जाते हैं.

सिलेक्शन प्रोसेस

इस बार चंडीगढ़ पुलिस में 700 पदों पर सिलेक्शन किया जाएगा. ये सिलेक्शन रिटन टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. इसमें पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक और एससी और ओबीसी वर्ग केअभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. इसके बाद फिजिकल टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन होगा, जिसके बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवार को पोस्टिंग दी जाएगी.

रिटन टेस्ट डेट

23 जुलाई को रिटन टेस्ट का आयोजन होगा.

आवेदन शुल्क

ओबीसी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए शुल्क देना होगा जबकि अनुसूचित जाति और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 800 रुपए का शुल्क देना होगा. इसी के साथ ही पूर्व सैनिकों को शुल्क का भुगतान करने की छूट दी गई है.

 चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट gov.in पर लॉगिन करें.

Recruitment लिंक पर क्लिक करें और फिर Constables की भर्ती पर क्लिक करें.

ओपेन हुए विंडो में रिक्रूटमेंट ऑफ कॉन्स्टेबल - 2023 के लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑफ कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पर क्लिक करें.

अब कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के पद के लिए अप्लाई करने के लिए 'यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें.

अपना रजिस्ट्रेशन करें औऱ एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करें.

सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फिर अप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें.

जो एप्लीकेशन फॉर्म आपने भरा है उसे डाउनलोड कर कहीं सेव करने के साथ प्रिंट आउट भी लेकर रख लें.

 

 

 

Tags:Vacancypolice constablesalaryJOBVACCANCYJOBOFFERGOVERMENTJOBGOVERMENTJOB2023THENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.