✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Education & Job

झारखंड में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए निकाली गई वैकन्सी, ऐसे करें अप्लाई

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:21:10 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सरकारी नौकरी का सुनहरा ऑफर आया है. झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की 1400 वैकेंसी निकाली गई है. एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती ली जाएगी. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन की अंतिम तारीख 8 जुलाई तक है. इसके बाद कोई भी अभियार्थी इसमे अप्लाई नहीं कर पाएंगे. आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया से होगी. JRHMS के ऑफिशियल वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर जाकर आप अप्लाई कर सकते है.

सैलरी

25000 रुपये सैलरी मिलेगी.  साथ ही 15 हजार रुपये महीने परफॉर्मेंस बेस्ड इनसेंटिव भी मिलेगा.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इस पोस्ट में अप्लाई करने के लिए अभियार्थी के पास बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ एकेडमिक ईयर 2016-2020 का कम्युनिटी हेल्थ प्रोग्राम का सर्टिफिकेट (CPCH) भी होना चाहिए.

सिलेक्शन प्रोसेस

ये भर्ती मेरिट बेसिस पर होगी. जो कि बीएससी नर्सिंग में मिले मार्क्स के आधार पर बनेगी.

 एज लिमिट

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा अनारक्षित और EWS के लिए 35 साल, बीसी-1 और बीसी-2 के लिए 37 साल, महिला (अनारक्षित, बीसी-1 व बीसी-2) के लिए 38 साल, एससी/एसटी के लिए 40 साल है.

 

Tags:VacancyHealth OfficerCommunity Health OfficerJharkhandJOBOFFERJOBVACANCYTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.