✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Education & Job

UPSC 2024 : CSE के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, जानें जरूरी नियम

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:56:19 PM

 TNP Desk : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.  इसके लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रॉसेस भी शुरू कर दिया गया है. जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. एप्लिकेशन फॉर्म upsconline.nic.in पर मौजूद है.

CSE प्रीलिम्स के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 5 मार्च 

संघ लोक सेवा आयोग के एग्जाम कैलेंडर के अनुसार सीएसई प्रीलिम्स के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 5 मार्च है और प्रीलिम्स परीक्षा 26 मई को आयोजित होगी. मेंस परीक्षा का आयोजन 20 सितम्बर को होगी. भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए.

अप्लाई करने से पहले करना होगा OTR

यूपीएससी सीएसई नोटिफिकेशन के साथ ही आयोग इसका एप्लिकेशन फॉर्म भी आ चुका है. अप्लाई करने से पहले आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा. लेकिन ध्यान से, इसमें कोई गलती न हो. यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अप्लाई करने से पहले upsc civil services notification 2024 pdf ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है. ओटीआर के जरिए ही आपकी आगे की प्रोफाइलिंग होगी.

21 वर्ष से लेकर 32 वर्ष के मध्य होनी चाहिए उम्र सीमा

कट-ऑफ तारीख पर उम्मीदवार की आयु कम से कम उम्र 21 वर्ष से लेकर 32 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. महिलाओं और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं. 

प्रारंभिक परीक्षा में पूछे जाते हैं सिर्फ मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चंस 

निर्धारित पैटर्न के अनुसार यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सिर्फ मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चंस पूछे जाते हैं. जेनरल स्टडीज 1 और जेनरल स्टडीज 2 पेपर की परीक्षा होती है. इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स को यूपीएससी मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है, जिसका पैटर्न डिस्क्रिप्टिव होता है.

Tags:UPSC 2024UPSCUPSC 2024 Notification issued for CSENotification issued for CSECSEcivil services examnew delhi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.