टीएनपी डेस्क:सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते बड़ी खुशखबरी है. रेलवे, बैंकिंग, SSC समेत कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं.अलग अलग पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार तक अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है.आइए जानते हैं इस हफ्ते की टॉप नौकरियों की पूरी डिटेल.
SSC CGL भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू
SSC CGL Exam 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी SSC CGL Exam 2026 के तहत 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन की आखिरी आखिरी तारीख 22 जून तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है.
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 1079 पदों पर भर्ती शुरू कर दी है. आवेदन की आखिरी तारीख 18 जून है. योग्य उम्मीदवार उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री भी होना चाहिए. इस भर्ती के अंतर्गत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, COPA, वेल्डर, प्लंबर, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, स्टेनोग्राफर और अन्य पद भरे जाएंगे.
BOB में 5 हजार पदों पर भर्ती शुरू
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती निकाली है.इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 8 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए.
SBI में भी बंपर पदों पर भर्ती
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में भी बंपर पदों पर भर्ती निकली है. ये भर्ती अप्रेंटिस के 7150 पदों पर निकाली गई है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 मई 2026 शुरू होगई है. आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2026 तय की गई है.आवेदन करने के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए.
RRB Technican Vacancy 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.इस भर्ती के तहत कुल 6565 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. अलग अलग पदों पर अलग अलग योग्यता माँगी गई है. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.