✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Education & Job

BOI Recruitment 2024: बिना परीक्षा दिए चाहिए नौकरी तो बैंक ऑफ इंडिया में तुरंत करें अप्लाई, इन पदों पर निकली है भर्ती

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:17:44 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अगर आप भी सरकारी बैंक में नौकरी करने का इंतज़ार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल बैंक ऑफ इंडिया(BOI) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की ऑफ़िशियल वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर स्पेशलिस्ट सिक्योरिटी ऑफिसर (MMGS-II) के पदों पर आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख़ 3 अप्रैल 2024 तक है.

रिक्त पदों की संख्या 

इस भर्ती अभियान के तहत स्पेशलिस्ट सिक्योरिटी ऑफिसर के कुल 15 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इसमें SC के लिए 2 पद, ST के लिए 1, OBC के लिए 4, EWS के लिए 1 और जनरल कैटेगरी  के लिए 7 पद शामिल हैं.

शैक्षणिक योग्यता( Education Qualification)

स्पेशलिस्ट सिक्योरिटी ऑफिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है. कंप्यूटर कोर्स या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में कम से कम तीन महीने का डिप्लोमा होना चाहिए.  उम्मीदवार को अधिकतम पांच साल की कमीशन सेवा के साथ सेना/नौसेना/वायु सेना में एक अधिकारी होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार BOI द्वारा जारी नॉटिफ़िकेशन चेक कर सकते हैं. 

आयु सीमा(Age Limit)

उम्मीदवार की उम्र 25 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं उम्मीदवार का जन्म 02.02.1989 से पहले और 01.02.1999 के बाद नहीं होना चाहिए.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

सबसे अच्छी बात ये है कि इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की कोई परीक्षा नहीं देनी होगी. उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन आधार पर किया जाएगा.   

आवेदन शुल्क (Application Fee)

 सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 175 रुपये देना होगा.

यह भी पढ़ें 

Railway Bharti 2024: रेलवे ने 700 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 10 वीं पास कर सकते हैं आवेदन

ऐसे करें आवेदन(How to Apply )

  • सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की ऑफ़िशियल  वेबसाइट  bankofindia.co.in पर जाएं. 

  • इसके बाद करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें. 

  • अब अप्लाई ऑनलाइन या न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. 

  • मांगी गई सभी जानकारियां डालें 

  • मांगे गए डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड करें.

  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.

Tags:bank recruitment 2024central bank of india apprentice recruitment 2024boi recruitment 2024recruitment 2024bank of india recruitment 2024boi so recruitment 2024bank of india recruitmentbank jobjobsgovernment jobjob searchingjob vacancyjob alertjob in bankBOI Recruitment 2024BOI officer recruitmentJob search

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.