✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

CBSE 10th Result : कलकत्ता पब्लिक स्कूल के सभी छात्र पास, टॉपर्स ने मचाया जलवा

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 10:58:19 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार ओरमांझी स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसने पूरे इलाके में स्कूल का नाम रोशन कर दिया है. खास बात ये थी कि परीक्षा में शामिल सभी 81 छात्र सफल रहे, यानी रिजल्ट 100% रहा.रिजल्ट की रेस में नैतिक राज गुप्ता सबसे आगे रहे, जिन्होंने 94% अंक लाकर टॉप किया. उनके पीछे गौरव करमाली 93% के साथ दूसरे स्थान पर रहे. आशुतोष कुमार गुप्ता ने 92.4% अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अनामिका कुमारी 92% के साथ चौथे पायदान पर रहीं. रविकांत करमाली ने 88.5% अंक के साथ टॉप-5 में जगह बनाई.

अंकों की बात करें तो 4 छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई. वहीं 85% से ऊपर अंक लाने वालों की संख्या भी अच्छी रही, जिससे साफ है कि इस बार प्रदर्शन सिर्फ टॉपर्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे बैच ने कमाल करके दिखा दिया है.सब्जेक्ट वाइज भी छात्रों ने बढ़िया प्रदर्शन किया. सोशल साइंस में गौरव करमाली ने 99% अंक हासिल कर बाजी मारी. विज्ञान में नैतिक और आशुतोष ने 96% अंक लाए. हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 95% तक अंक पहुंचे, जबकि आईटी में भी छात्रों ने 95% तक स्कोर किया. गणित में रविकांत करमाली और कृतिका कुमारी ने 96% अंक हासिल कर अपनी पकड़ साबित की.

स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि ये मेहनत सिर्फ छात्रों की नहीं, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों की भी है.  उपाध्यक्ष प्रभाष कुमार झा, प्राचार्या प्रियम्दा झा और निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Tags:cbse board10 resultcbse resutcbse result newskolkata public school ormanjhieducation postcbse indiacbse toppersormanjhi jharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.