✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Education & Job

10वी और 12वी पास वालों के लिए निकली सरकारी नौकरी की वैकेंसी, जानिए डिटेल्स

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:44:11 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नोटीफिकेशन जारी किया गया है. मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार के 1558 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इसके तहत 1198 पदों पर MTS और 360 पदों पर सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के पदों पर भर्तियां की जाएगी. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. उम्मीदवार इसमे आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है. आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई है.

सैलरी

पोस्ट के आधार पर 30 हजार रुपए से लेकर 70 हजार तक सैलरी दी जाएगी.

एज लिमिट

उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, सीबीआईसी व सीबीएन में हवलदार पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं, 12 वीं की परीक्षा पास होना चाहिए.

 एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए यह फीस 100 रुपए है. वहीं एसएससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व सैनिक, महिला वर्ग को फीस में छूट दी गई है.

 ऐसे करें आवेदन

एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर, 'अप्लाई' टैब पर क्लिक करें.

'एसएससी एमटीएस भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन' पर क्लिक करें.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस भरें.

भरी हुई जानकारी को चेक करके सबमिट करें.

इसका एक प्रिंटआउट लेकर रखें.

 

Tags:Government job vacancyvacancyGovernment job vacancy for 10th and 12th passSARKAARINAUKRITRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.