☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Education & Job

CTET 2025 परीक्षा अलर्ट: सीबीएसई ने जारी की तारीख, जानें कब और कहां होगा एग्जाम

CTET 2025 परीक्षा अलर्ट: सीबीएसई ने जारी की तारीख, जानें कब और कहां होगा एग्जाम

रांची (RANCHI) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 21वें संस्करण की तिथि की घोषणा कर दी है. यह परीक्षा आगामी 8 फरवरी को देशभर के 132 शहरों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन 20 विभिन्न भाषाओं में किया जाएगा.

सीटीईटी में दो पेपर होंगे, पेपर-I प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के शिक्षकों के लिए और पेपर-II उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के शिक्षकों के लिए होगा. उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार एक या दोनों पेपरों में शामिल हो सकते हैं.

सीबीएसई के अनुसार, परीक्षा से संबंधित विस्तृत सूचना बुलेटिन जल्द ही सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा. इसमें परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा केंद्रों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी.

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें और आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा में सीटीईटी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

Published at:25 Oct 2025 05:33 AM (IST)
Tags:CTET 2025 Exam AlertCTET 2025CTETCTET 2025 Examctetexamexam updatelatest newsjharkhand updatelatest updatebig news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.