✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Education & Job

पीएचडी करने वाले छात्रों को मिलेगी प्रतिमाह 25000 की राशी, विदेश में रिसर्च पेपर जारी करने पर सीएम फेलोशिप योजना के तहत मिलेंगे 2 लाख रुपए 

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:28:15 PM

रांची (RANCHI) : अब राज्य में उच्च शिक्षा लेने के लिए छात्रों को हर महीने 25,000 रुपये दिए जाएंगे. आपको बता दें कि झारखंड की हेमंत सरकार ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत पीएचडी कर रहे 1,000 स्थानीय छात्रों को हर महीने 25,000 रुपये की सहायता दी जाएगी. इतना ही नहीं, विदेश में शोध पत्र जारी करने पर सरकार की ओर से 2 लाख रुपये भी दिए जाएंगे. हालांकि, इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो झारखंड के निवासी हैं और झारखंड के ही कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं.

शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना

शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत योजना की राशि उन छात्रों को दी जाएगी जो यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट परीक्षा पास करके पीएचडी में दाखिला लेना चाहते हैं. वहीं, झारखंड पात्रता परीक्षा पास करने वाले स्थानीय छात्रों को इस योजना के तहत हर महीने 22,500 रुपये की राशि दी जाएगी. साथ ही, विदेश जाकर पेपर प्रेजेंटेशन देने पर सरकार 2 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देगी. वहीं, देश के किसी भी विश्वविद्यालय में पेपर प्रेजेंटेशन के लिए सरकार अधिकतम 50,000 रुपये देगी. शीर्ष संस्थानों में पेपर प्रेजेंटेशन के लिए भी सरकार वित्तीय सहायता देगी.

Tags:cmsorenhemantsorenjharkhandranchistudentsphdChief Minister Fellowship Scheme for Academic Excellence SchemeAcademic Excellence Schemecollegeuniversitiespaperpresentationरांचीझारखंडहेमंत सरकारमुख्यमंत्री फेलोशिप स्कीम फॉर एकेडमिक एक्सलेंस योजनाकॉलेजविश्वविद्यालयपीएचडीरिसर्च पेपरresearchpaper

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.