✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Education & Job

इस दिन जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट, जानिए कैसे चेक करें स्कोर कार्ड

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 24, 2026, 11:08:51 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है. ताजा जानकारी के मुताबिक, कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और अब रिजल्ट को अंतिम रूप देकर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि CBSE जल्द ही कभी भी 12वीं का परिणाम घोषित कर सकता है. 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आसानी से देख सकेंगे. इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी. 

ऐसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर “CBSE 12th Result 2026” का लिंक दिखाई देगा. उस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी. जानकारी दर्ज कर सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं. 

पास होने के लिए जरूरी अंक
CBSE 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होता है. यदि किसी छात्र के अंक इससे थोड़ा कम रह जाते हैं, तो बोर्ड की ओर से कुछ मामलों में ग्रेस मार्क्स देकर उन्हें पास किया जा सकता है. यह सुविधा हर साल सीमित छात्रों को राहत देने के लिए दी जाती है. 

अगर पिछले कुछ वर्षों के परिणामों पर नजर डालें, तो पास प्रतिशत में स्थिरता देखने को मिली है. 2025 में 88.39%, 2024 में 87.98% और 2023 में 87.33% छात्र पास हुए थे. वहीं 2022 में यह आंकड़ा 92.71% रहा था. 2021 में विशेष परिस्थितियों के कारण रिकॉर्ड 99.37% छात्र पास हुए थे. इस बार भी छात्रों को अच्छे परिणाम की उम्मीद है. अब सभी की नजरें रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपने रिजल्ट की जांच करें और किसी अफवाह पर भरोसा न करें.

Tags:CBSE Class 12thCBSE Class 12th ResultCBSE Class 12th Result releasedCBSE Class 12th Results will release todayCBSECBSE Resulteducation newsresult news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.