✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Education & Job

CBSE 12th Result 2026 LIVE: खत्म होने वाला है इंतजार! कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 1:57:53 PM

टीनपी डेस्क (TNP DESK): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. देशभर के 18 लाख से अधिक छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई मई के तीसरे सप्ताह में कभी भी 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है.

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने या सर्वर डाउन की स्थिति में छात्र DigiLocker और UMANG App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. इस वर्ष CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा में करीब 18 लाख छात्र शामिल हुए थे. बोर्ड की ओर से इस बार कॉपियों का मूल्यांकन डिजिटल प्रक्रिया से किया गया है, जिससे रिजल्ट में त्रुटियों की संभावना कम मानी जा रही है.

इन प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
•    CBSE की आधिकारिक वेबसाइट 
•    DigiLocker 
•    UMANG App 
•    SMS सेवा 

रिजल्ट चेक करने का तरीका
1.    CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. 
2.    होमपेज पर “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें. 
3.    रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें. 
4.    सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. 
5.    भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
•    DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें 
•    मोबाइल नंबर से लॉगिन करें 
•    “CBSE Class 12 Marksheet” विकल्प चुनें 
•    जरूरी जानकारी भरें 
•    डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें

Tags:CBSE 12th ResultCBSE 12th Result LiveCBSE 12th Result releasedCBSE12th result12th result releasedCBSE newsCBSE 12th result newseducation newsstudent newsresult newsresult

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.