✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Education & Job

सरकारी नौकरी का बंपर ऑफर, इस विभाग कुल 200 पदों के लिए निकली गई वैकेंसी, जानिए डिटेल्स  

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:05:32 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है. रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कुल 200 पदों के लिए वैकन्सी निकली गई है. नोटिफिकेशन के जरिए आवेदन की तारीख जारी कर दी गई है. जिसके अनुसार आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है वहीं 30 जून 2023 तक आप अप्लाई कर सकते है.

कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी भर्ती

इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी. शुरुआत में यह भर्ती एक साल के लिए होगी। इसे बाद में चार साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है. शुरुआत में डैंजर बिल्डिंग वर्कर के पद पर भर्ती होने के बाद मिलिट्री एक्सप्लोसिव और एम्युनिशन मैन्युफैक्चरिंग व हैंडलिंग का काम करना होगा.

पदों की संख्या : 200

एज लिमिट

18 से 30 साल के बीच के अभियार्थी इसमे अप्लाई कर सकते है. वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और एक्स सर्विसमैन को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी. इस कैटेगरी लिए आवेदन फ्री है.

वैकेंसी डिटेल्स

अनारक्षित- 80 पद

ओबीसी-एनसीएल – 30 पद

एससी-30 पद

एसटी-40 पद

इडब्ल्यूएस - 20 पद

एक्स सर्विसमैन-20 पद

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का सिलेक्शन आईटीआई में मिले स्कोर और ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। ट्रेड टेस्ट का आयोजन खमरिया में ही होगा.

 ऐसे करें आवेदन

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में डैंजर बिल्डिंग वर्कर पद पर काम करने के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना है. आवेदन फॉर्म भरकर इसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर भेजें- The General Manager,Ordnance Factory Khamaria, District: Jabalpur, Madhya Pradesh, Pin -482005।

Tags:government jobvacancy200 postsJOBOFFERJOBVACANCYTRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.