✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Education & Job

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बंपर ऑफर, हेल्थ डिपार्टमेंट में सहायक रेडियोग्राफर के 1067 पदों पर निकली वैकन्सी 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:08:42 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : हेल्थ डिपार्टमेंट में सहायक रेडियोग्राफर के पदों पर आवेदन निकाली गई है. राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बढ़िया ऑफर सामने आया है.  जिसमें कुल 1067 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिन उम्मीदवारों को इसमे शामिल होना है अगले 30 जून से पहले फॉर्म भर सकते हैं. इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी. 

सैलरी

भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने पे मैट्रिक्स लेवल-8 के आधार पर 32,300 रुपए सैलरी दी जाएगी. 

आयु सीमा

सहायक रेडियोग्राफर के पदों पर 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. वहीं, उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी.

योग्यता

12वीं पास उम्मीदवार सहायक रेडियोग्राफर भर्ती प्रक्रिया में आवेदन दे सकते हैं। हालांकि इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास डीआरटी (डिप्लोमा इन रेडिएशन टेक्नोलॉजी) होना जरूरी है. वहीं, अभ्यर्थी के पास राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है. 

सिलेक्शन प्रोसेस

लैब टेक्नीशियन भर्ती प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

फीस

•    सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग - अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक को 450 रुपए फीस है. 
•    राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक को 350 रुपए फीस है. 
•    विधवा, विच्छिन्न विवाह महिला, विशेष योग्यजन तथा राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम हो ऐसे आवेदकों को 250 रुपए फीस लगेंगे. 
•    राजस्थान के टी.एस.पी क्षेत्र के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं बारां जिले की समस्त तहसीलों के सहरिया आदिम जाति के आवेदक को 250 रुपए फीस देनी होगी. 

ऐसे करें आवेदन 

उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में राजस्थान स्वस्थ परिवार कल्याण संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट sihfwrajasthan पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना है.

ऐसे में उम्मीदवार को सबसे  पहले sihfwrajasthan पर क्लिक करना होगा. इसके बाद भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा. इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद मांगें गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड कर देने हैं.

आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फीस का भुगतान  करन होगा। वहीं, फीस जमा करने के साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है.

एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद भविष्य के लिए उसका  प्रिंट-आउट निकाल सकते हैं.

Tags:government jobsgovernmentvacancy1067 postsTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.