✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Education & Job

अग्निवीर भर्ती 2026: CEE परीक्षा की तारीख हुई घोषित, 1 जून से शुरू होगी ऑनलाइन परीक्षा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 12, 2026, 5:34:07 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अग्निवीर भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर सामने आई है. सेना भर्ती कार्यालय रांची ने अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह परीक्षा 1 जून 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक चलेगी.

यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिन्होंने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन किया है. सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड जल्द ही ज्वाइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट विजिट करते रहें और एडमिट कार्ड जारी होते ही डाउनलोड कर लें. परीक्षा निर्धारित केंद्र, तिथि और समय के अनुसार आयोजित होगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा.

सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है. किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस रांची से संपर्क कर सकते हैं या JIA पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत और सवाल दर्ज करा सकते हैं. भारतीय सेना ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं को सतर्क भी किया है. सेना की ओर से कहा गया है कि भर्ती पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होती है. इसलिए किसी दलाल, एजेंट या फर्जी वादों के झांसे में न आएं.

Tags:Agniveer Recruitment 2026Agniveer RecruitmentAgniveer Recruitment ExamAgniveer Recruitment Exam 2026Agniveer Recruitment Exam newsAgniveer Examagniveer exam latest newsjob vacancyagniveer job vacancy

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.