✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

नशे के सौदागरों के निशाने पर रांची के युवा, ब्राउन शुगर के साथ नाबालिग सहित चार तस्कर गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:43:55 AM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची में सरेआम नशे का काला कारोबार चल रहा है . इस काले कारोबार में पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती पेश करने का काम किया है, क्योंकि नशे के सौदागरों के निशाने पर शहर के युवा है. दरअसल युवाओं को नशे की दलदल में तो धकेला जा रहा है. वही इस काले कारोबार का भी हिस्सा उन्हें ही बनाया जा रहा है. इस पूरे मामले में तमाम लोगों के साथ नाबालिग की गिरफ्तारी इस बात की तफ्तीश कर रहा है.

चार बब्राउन शुगर पेडलरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशे के खिलाफ रांची पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है बीते कुछ महीनो में कई नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है. वहीं ताजा मामला खेलगांव थाना क्षेत्र से सामने आय़ा है. जहां से एक नाबालिग सहित चार ब्राउन शुगर के पेडलरों को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल गिरफ्तार लोगों में से एक नाबालिग भी है. वहीं इस बात की जानकारी मिल रही है कि इस नशे की काले कारोबार में अंतर राज्य गिरोह के तार भी जुड़ते नजर आ रहे हैं. जिसकी जानकारी सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता कर दी है.

युवाओं को नशे के दलदल से बचाना पुलिस की बड़ी चुनौती

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से तकरीबन 17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. शुरुआती जांच में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य हासिल हुए. ये सभी कारोबारी शहर के युवा को अपने साथ जोड़ ने नशे के दलदल में धकेल रहे हैं. साथ ही साथ उनके धंधे पर पुलिस की नजर ना पड़े इसे लेकर गैंग में नाबालिग को ही शामिल किया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस ने खेलगांव थाना से यह सफलता हासिल की है. नशे के कारोबारी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई यकीनन एक कामयाबी है, लेकिन युवाओं को इस दलदल से बचाना एक बड़ी चुनौती भी.

 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhandnews jharkhandjharkhand latest newsnewstop newsjharkhand breaking newsbreaking newslatest newsranchi newsranchi trending newsranchi latest newsranchi breaking newsranchi policeranchi trending newscrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.