✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

पटना में दिन दहाड़े युवक की हत्या, शरीर के तीन जगह गहरे जख्म के निशान, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:13:51 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पटना में दिन दहाड़े एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार युवक के शरीर पर तीन जगह जख्म के निशान हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इलाके में फैली सनसनी

घटना पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 21 की है. जहां युवक के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल के पास एक पार्क है. कुछ देर पहले वहां कई लोग इकट्ठा हुए थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति का वहां मौजूद  लोगों से अनबन हुई होगी, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी औऱ मौके से फरार हो गए.

जांच में जुटी पुलिस

साथ ही स्थानीय लोगों ने बुद्ध कॉलोनी थाने को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही बुद्ध कॉलोनी थाने की पुलिस और DSP कृष्ण मुरारी प्रसाद मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं. इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवक के शव पर गहरे वार के निशान है. जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या की गई है. वहीं पुलिस का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर और जानकारी इकट्ठा करने का प्रयास कर रही है.

 

Tags:Young man murdered in broad daylight in Patnadeep wound marks on three places of the bodypolice engaged in investigationPATNA CRIMETRENDING NEWSPATNA CRIME NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.