✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

तुम लोअर-टीशर्ट नहीं पहनोगी… छोटी सी बात पर भड़का पति, गर्भवती पत्नी की हत्या कर खुद भी उठाया खौफनाक कदम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 15, 2026, 12:37:55 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):पति-पत्नी के बीच का रिश्ता तभी तक अच्छे से चल पाता है जब दोनों के बीच समझदारी और प्यार बना रहे लेकिन जब यह तीन चीजें जैसे ही गायब होती है पति पत्नी का रिश्ता दुश्मनी में बदल जाता है जहां दोनों को एक दूसरे का साथ रहना एक सजा लगता है और एक दिन ऐसा भी आता है.जब दोनों कुछ ऐसा कांड कर बैठते हैं कि जिंदगी तबाह कर लेते है.एक ऐसा ही खौफनाक मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की पहले तो हत्या कर दी और फिर उसके बाद ऐसा कांड किया जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते है.

पढ़ें कहां का पूरा मामला 

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र का है जहां पति-पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है.जिसने शुरुआत में पूरे गांव को चौंका दिया था. पहले इसे दोनों की मौत को आत्महत्या माना जा रहा था लेकिन पुलिस जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल चैट ने पूरे मामले की परतें खोल दी.बताया जा रहा है कि मुकारीपुर गांव निवासी 25 साल के शादाब का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था क्योंकि उसकी पत्नी शहर की रहने वाली थी और गांव में उसे रहना पड़ रहा था जिसकी वजह से वह गांव में वही कपड़े पहन रही थी जो वह शहर में पहनती थी.इस बात से उसके परिजनों को भी आपत्ति थी जिसकी वजह से शादाब उसे लोअर-टी-शर्ट जैसे कपड़े पहनने से मना करता था लेकिन वह नहीं मानती थी. जब दोनों के बीच विवाद बढ़ गया तो उसने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी वहीं उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया.

शादी का एक साल भी पूरा नहीं हुआ था

बताया जा रहा है कि दोनों का निकाह 7 नवंबर 2025 को परिवार की सहमति से हुआ था. घटना के दिन सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने झांककर देखा जहां शादाब का शव फंदे से लटका मिला जबकि निकहत का शव बिस्तर पर पड़ा था.शुरुआती जांच में मामला दोहरी आत्महत्या का प्रतीत हुआ लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने स्थिति स्पष्ट कर दी.रिपोर्ट के अनुसार निकहत की मौत गला दबाने से हुई जबकि शादाब ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. पुलिस जांच में दोनों के मोबाइल से मिले चैट्स में वैवाहिक तनाव और आपसी विवाद के संकेत मिले है.बताया जा रहा है कि जीवनशैली, पहनावे और घरेलू मतभेद को लेकर दोनों के बीच लगातार तनाव चल रहा था.

Tags:Crime NewsBreaking NewsShocking NewsDomestic ViolenceUttar Pradesh NewsGorakhpur NewsTragic NewsViral NewsPolice InvestigationLatest UpdateTrue CrimeTrending NewsNews AlertBig BreakingSocial IssueCrime Report

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.