✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

अपडेट :सीआईडी की टीम पहुंची पतरातू, एटीएस टीम पर हमले की करेगी जांच

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:48:24 PM

रांची (RANCHI) : देर रात एटीएस के डीएसपी और दारोगा पर हुई गोलीबारी की जांच करने के लिए सीआईडी की टीम आज मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंची है. वहीं सीआईडी के डीएसपी जीबीएन चौधरी के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल को चिन्हित कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है. गौरतलब है कि झारखण्ड के रामगढ़ जिले में एटीएस और अमन साहू के गुर्गे के बीच मुठभेड़ के बाद पुलिस महकमा रेस हो गया है. पूरे मामले की मोनेटरिंग पुलिस मुख्यालय से किया जा रहा है. और संगठित गिरोह के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है.

अमन साहू गैंग को पकड़ने गई थी एटीएस की टीम

बता दे कि रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में अमन साहू गैंग की जानकारी एटीएस को मिली थी. जिसके बाद एटीएस डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम छापेमारी के लिए पतरातू थाना क्षेत्र के पालु रोड के डाडी डीह के जंगल पहुंची थी. तभी पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में एटीएस डीएसपी  नीरज कुमार और एक दरोगा सोनू कुमार को गोली लगी थी. जिसके बाद दोनों को रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया था. घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस जवानों को रामगढ़ के जंगलों की घेरा बंदी के लिए तैनात कर दिया गया. वहीं मेडिका अस्पताल में DGP अजय कुमार सिन्हा समेत सभी मुख्यालय के अधिकारी पहुंच कर मामले की जानकारी ली है.

 

Tags:After the attack on the ATS teamthe CID team reachedPatratu to investigate.एटीएस के डीएसपी और दारोगा पर हुई गोलीबारीकी जांच करने के लिए सीआईडी की टीमसीआईडी के डीएसपी जीबीएन चौधरीसीआईडी की टीम कर रही मामले की जांचअमन साहू गैंग ने एटीएस पर किया हमला

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.