✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

धनबाद के कतरास में दिनदहाड़े दो लाख की छिनतई, जानिए कैसे हुई घटना

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:31:16 PM

धनबाद(DHANBAD): जिले के कतरास में शुक्रवार को छिनतई की एक अजीब घटना घटी. इस घटना के बाद से तो लगने लगा है कि कोयलांचल में अब ना लोग रात में सुरक्षित हैं और ना सुबह में. अगर किसी के साथ लूटपाट की घटनाएं नहीं हो रही है तो यह अपराधियों की मर्जी है. अन्यथा जब चाहे, जैसे चाहे, वह किसी को भी लूट सकते है. कतरास स्टेशन रोड के पास ही स्थित पारस मेडिकल हॉल में छिनतई की एक घटना घटी है. 

पत्नी के साथ दुकान में बैठे थे की घटना हो गई

कोलियरी के कर्मी जयराम अपनी पत्नी के साथ रुपए और कपड़ों से भरा बैग लेकर पारस मेडिकल में बैठे हुए थे. थैले में कपड़े के अलावा दो लाख रुपये था.  इसी बीच अपराधी आया और थैला छीनकर भाग निकला. लोग जब तक हल्ला करते, वह दूर जा निकला था. घटना की सूचना कतरास थाने को दी गई है. भुक्तभोगी ने लिखित शिकायत भी दी है. पुलिस मेडिकल हॉल के सीसीटीवी कैमरे से अपराधी की पहचान करने में जुटी है.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:dhanbad newsjharkhand newsdhanbad crime newsdhanbad me choridhanbad latest newsझारखंड न्यूजधनबाद न्यूजधनबाद में चोरी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.