✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

आर्थिक शोषण से परेशान होकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:35:40 PM

बाढ़(BARH): हाल ही में बाढ़ थाना क्षेत्र के नदावां रोड में ब्राह्मणी स्थान के पास से मिली महिला की लाश मामले का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है. मामले का खुलासा करते हुए बाढ़ ASP राकेश कुमार ने बताया कि गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड का पर्दाफाश किया गया है. घटना में शामिल आरोपी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतका की हत्या गला घोंट कर की गई थी. ऐसे में हत्या करने के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े को भी बरामद कर लिया गया है. आरोपी मृतक महिला का दूसरा पति है. उसने अपने अपराध को स्वीकार किया है. आरोपी ने बताया कि महिला द्वारा आर्थिक शोषण व अन्य कारणों को लेकर दबाव बनाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने महिला की हत्या कर दी.

बता दें कि, एक सप्ताह पूर्व ब्राह्मणी स्थान के पास पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया गया था. महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी ने दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क पर फेंक दिया था. इस मामले में मृतका के बेटे ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी. ऐसे में आज मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है.

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंग न्यूजबिहार ट्रेंडिंगहत्यापति ने की पत्नी की हत्याबाढ़बिहार क्राइम न्यूजक्राइम न्यूजBiharBihar NewsBihar Trending NewsBihar TrendingMurderHusband kills wifeFloodBihar Crime NewsCrime News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.