✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

चोरी करने बैंक में घुसे थे चोर, नहीं तोड़ पाए लॉकर तो गार्ड का हथियार ही लेकर हो गए फरार

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:33:11 AM

कैमूर(KAIMUR): बिहार के कैमूर जिले से चोरी की एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. यहां चोरों ने एक बैंक में घुसकर चोरी करने की कोशिश की. लेकिन जब सफल नहीं हो पाए तो बैंक में रखे गार्ड की बंदूक लेकर चोर फरार हो गए. हैरानी कि बात तो ये है की चोर बैंक में खिड़की के सहारे घुसे थे. यह घटना कैमूर के रामगढ़ थाना अंतर्गत सिसौड़ा स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में घटित हुई है. घटना मंगलवार देर रात की है.

वहीं, इस मामले को लेकर बुधवार को मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक ऑफ़ इंडिया में मंगलवार की देर रात हुई चोरी का एक मामला दर्ज किया गया है और यह रामगढ़ थाना अंतर्गत सिसौड़ा ब्रांच का है. मामले को लेकर जांच की जा रही है. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम और जिले के तकनीकी शाखा द्वारा वहां पर जांच की जा रही है.

एसडीपीओ ने बताया कि बैंक का सीसीटीवी कैमरा शाम से ही बंद था. बैंक के पीछे की खिड़की के सहारे स्क्रूड्राइवर से खोलकर चोर बैंक के अंदर घुसे हैं. लेकिन बैंक में रखे पैसों की चोरी नहीं हो पाई है. चोर लॉकर नहीं तोड़ पाए जिसके कारण पैसे बच गए. वहीं, बैंक में तैनात सिक्योरिटी गार्ड द्वारा बैंक के स्ट्रॉंग रूम में जमा किये गए हथियार और जिंदा कारतूस लेकर चोर भाग गए हैं.

Tags:बिहारम बिहार ट्रेंडिंग न्यूजम बिहार ट्रेंडिंगबिहार क्राइम न्यूजक्राइम न्यूजबैंक ऑफ इंडियाकैमूरकैमूर न्यूजचोरीरामगढ़ थानासिसौड़ा बैंक ऑफ इंडिया ब्रांचहथियार की चोरीBiharam Bihar Trending Newsam Bihar TrendingBihar Crime NewsCrime NewsBank of IndiaKaimurKaimur NewsTheftRamgarh Police StationSisoda Bank of India BranchTheft of Weapon

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.