✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

खूंटी: दोस्तों ने पहले हड़िया पिलाया फिर लाठी- डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, तीन दिन बाद जंगल में मिली लाश

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:15:21 PM

खूंटी(KHUNTI): राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. आए-दिन झारखंड में अपराधी अपराध को अंजाम देकर बेखौफ घूम रहे हैं. वहीं बुधवार को खूंटी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां अपराधियों ने एक युवक को लाठी डंटे से पीट कर मार डाला . और फिर युवक के शव को जंगल में फेक दिया. वहीं मृतक की पहचान एंथनी टोपनो के रूप में हुई है जो 27 साल का है.बता दे कि युवक खूंटी जिले का रहने वाला था, युवक का शव बुधवार को खूंटी जिले के जराकेल गांव के बाहर जंगल से पाया गया है.

रविवार रात दोस्तो के साथ गया था हड़िया पीने मृतक 

परिजनों ने बताया कि मृतक रविवार रात से ही घर से लापता था. उन्होंने बताया कि रविवार की शाम मृतक एंथनी के दो दोस्त घर आए और युवक से बाहर जाने की जिद्द करने लगे थे.युवक ने अपने दोस्तो के साथ बाहर जाने से  इंकार कर दिया तब उसके दोस्तो ने मृतक से हड़िया पीने के लिए चलने को कहा. वहीं  मृतक ने अपने पास पैसा ना होने की बात कही और उनकी बातों को टाल दिया. लेकिन दोस्तों ने कहा कि हमारे पास पैसा है हम तुम्हें भी हडिया पिला देगें. उसके बाद एंथनी अपने दोनों दोस्तों के साथ हड़िया पीने निकल गया था. ज्यादा रात होने पर जब युवक घर वापस नहीं आया तो सोमवार की सुबह से परिजनों ने युवक की खोजबीन करनी शुरु कर दी.वहीं युवक को ढुढंने के दौरान मंगलवार की देर रात को उसका शव खूंटी के घने जंगल में पाया गया. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई.   

पुलिस कर रही मामले की जांच 

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी. पुलिस ने कहा की खूंटी के जराकेल गांव के बाहर स्थित जंगल से युवक का शव बरामद किया गया है. जिसकी जांच की जा रही है  उन्होंने कहा की मृतक के शरीर में कई गंभीर चोट पाए गए है जिससे यह साफ मालूम हो रहा है कि युवक के साथ मार पीट की घटना को अंजाम दिया गया है. साथ ही उन्होंने  कहा कि एंथीन के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दी जाएगी.

रिपोर्ट: महक मिश्रा 

Tags:jharkhandjharkhand newskhuntijharkhand crimekhunti newscrime in jharkhandcrime news in khuntikhunti hindi newsjharkhand bihar news livecrime patrol dial 100khunti latest newsjharkhand policejharkhand news todaykhunti news in hindicrime in india

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.