✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

गोड्डा से रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना, मौसेरी बहन पर रखता था गलत नियत, बहन ने डाटा तो हैवान भाई ने कर दी हत्या

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:05:08 AM

गोड्डा (GODDA): गोड्डा जिला के बसंतराय थाना के गोरगामा गांव में 31मार्च को पुलिस ने खलिहान में पुआल में छिपा कर रखे गए एक युवती का शव बरामद किया था. मंगलवार को गोड्डा पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रेसवार्ता में एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने हत्या कांड का उद्भेदन करते हुए कहा कि युवती के मौसेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती की हत्या की. जो वजह बताया गया उसे सुनकर कोई भी सोचने पर विवश हो जाएगा कि आखिर कहां जा रहा है हमारा समाज.

बहन ने डाटा तो हैवान भाई ने कर दी हत्या

जानकारी के अनुसार भागलपुर जिला निवासी सुमित कुमार उर्फ सन्नी अपने मित्र नितेश के साथ गोड्डा जिला के बसंतराय थाना के गोरगामा स्थित अपने मौसा के घर पहुचा था. जहां दोनों की खातिरदारी भी हुई. देर रात सुमित अपनी मौसेरी बहन को बहला फुसला कर खलिहान लेकर चला गया. उसके साथ उसका दोस्त नितेश भी था. दोनों दोस्तों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसका विरोध युवती ने किया. हवस में नाकाम रहने पर सुमित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी मौसेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दिया. शव को छिपाने की नीयत से खलिहान में पुआल से ढक दिया. उसके बाद दोनों दोस्त रूम में जाकर सो गया. सुबह दोनों दोस्त वहां से चला गया. उसके जाने के बाद घर वालों को युवती का शव खलिहान में पुआल से ढका मिला. घटना के बाबत मृतिका के पिता ने बसंतराय थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई. मामले की गभीरता को देखते हुए एसपी ने घटना के उद्भेदन के लिए विशेष टीम गठित किया. तकनीकी साक्ष्य के आधार पर  पुलिस ने सुमित और उसके मित्र को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ शुरू किया. पुलिस की पूछ ताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत ने जेल भेज दिया गया.

रिश्तों का किया कत्ल

बता दें कि यह घटना गोड्डा और आस-पास चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग यह सोचने पर विवश हैं कि आखिर कहां जा रहा है हमारा समाज. सुमित ने दोस्त के साथ मिलकर ना केवल एक युवती की हत्या की बल्कि उन रिश्तों का भी कत्ल किया, जिन रिश्तों पर लोग आंख मूंद कर भरोशा करते है. भाई बहन से ज्यादा पवित्र रिश्ता और क्या हो सकता है, वो भी तब जबकि हमारे समाज मे मां से ज्यादा अहमियत मौसी को दी जाती हो.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaylatest newstoday jharkhand newsnews jharkhandjharkhandjharkhand today newsjharkhand breaking newsbreaking newsgodda latest newsgodda breaking newsgodda trending newsgodda latest newsdevil brother murdered his sister

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.