✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

दो दिन बाद घर में बजने वाली थी शहनाई, लेकिन शादी से पहले कुएं में मिला दुल्हे का शव, मातम में बदली खुशियां

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:12:14 AM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र के सकरपदा स्थित कुएं से एक युवक का शव मिला है. शव की पहचान सलाम अंसारी के रूप में हुई है. वहीं सूचना मिलते ही मांडर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं आपकों बता दें कि  सलाम अंसारी की शादी 7 मार्च को  होने वाली थी. लेकिन शादी से पहले कुएं में सलाम अंसारी का शव मिला. शव मिलने के बाद घर में मातम पसर गया है.  

आपकों बता दें कि सलाम अंसारी के परिजनों ने उसकी मौत को लेकर किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है. परिवार वालों ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की शाम काफी तेज बारिश हुई थी, ऐसा लग रहा है कि पैर फिसलने की वजह से सलाम कुएं में गिर गया.

वहीं मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि सलाम अंसारी के परिवार वालो ने मौत को लेकर किसी भी तरह का संदेह नहीं जताया है. लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने शव को सुरक्षित कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand breaking newstoday jharkhand newsjharkhand today newsjharkhand latest newsjharkhandjharkhand crime newstop newsbreaking newsranchi newsjharkhand crimelatest newsranchi crime newsranchi mandar newsthe groom's body was found in the wellShehnai was to be played in the house after two daysbut before the marriagethe groom's body was found in the well.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.