✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

पान गुमटी में गांजा और चिलम की बिक्री!पुलिस ने किया रेड तो मिला गांजा,टैबलेट और चिलम

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:16:23 AM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में नशे के कारोबारी अपना कारोबार बड़े पैमाने पर फैला रहे हैं. चाहे अफीम की बात हो या फिर गांजा की, तस्कर बढ़ चढ़कर गांजा की बिक्री कर रहे है. लेकिन पुलिस लगातार तस्करी पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही  है. इसी कड़ी में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. जो दुकान के अंदर गांजा की बिक्री कर रहा था. जिसकी सूचना वरीय पुलिस अधिक्षक को मिली थी. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने कार्रवाई की और  दुकान से करीब 15 किलो गांजा बरामद किया. गांजे के साथ पुलिस ने 141 पिस चिलम और 13 हजार रुपए नगद बरामद किया है. साथ ही इसकी बिक्री करने वाला अपराधी अजीत कुमार साहू को गिरफ्तार किया है. इस मामले का खुलासा रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया है.

 सिटी एसपी ने दी जानकारी 

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि वरीय  पुलिस अधीक्षक को एक  सूचना मिली थी. जिसके पास कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी की गई इस छापेमारी में आईटीआई बस स्टैंड के पास एक दुकान से गांजा  बिक्री  की सूचना थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई की करीब 15 किलो गांजा चिलम और अन्य एनडीपीएस के द्वारा बन की गई दवा की बरामद की गई है 80 पिस टेबलेट जप्त की गई है.

गांजा,टैबलेट और चिलम समेत कई समान बरामद 

गिरफ्तार आरोपी के पास से गांजा चिलम टैबलेट के साथ पेट मशीन भी बरामद किया है. इस पूछताछ के दौरान और भी कई जानकारी पुलिस को हाथ लगी है तमाम लड़की क्षेत्र की भी कई लोग इसके संपर्क में थे. जिसके तहत अब आगे कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है. इस पूरी कार्रवाई  में पुलिस अधीक्षक कोतवाली प्रकाश सोए, पंडरा ओपी प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, पु अ नि गगन कुमार ठाकुर, शंकर टोप्पो,अजय कुमार दास, संदीप राज,राजकुमार सिंह और अन्य पुलिस जवान पदाधिकारी शामिल थे.

रिपोर्ट. समीर हुसैन 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhandbreaking newsjharkhand latest newsjharkhand breaking newstoday jharkhand newsjharkhand today newstop newsjharkhand crime newsjharkhand ranchiranchi trending newsranchi latest newsranchi breaking newsranchi policeranchi bewsking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.