☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Crime Post

Cyber अपराधियों से ‘सारंडा’ के लोग परेशान, रोज हो रहे कई शिकार

Cyber अपराधियों से ‘सारंडा’ के लोग परेशान, रोज हो रहे कई शिकार

चाईबासा(CHAIBASA): झारखंड का जामताड़ा पूरे देश में साइबर अपराथियों का गढ़ माना जाता है. जामताड़ा के अपराधी जाने-माने नेताओं और एक्टरों को अपना शिकार बना चुके हैं. लेकिन अब झारखंड के ही सारंडा का पूरा एरिया साइबर ठगी से परेशान है.

सारंडा के लोगों को साइबर अपराधियों द्वारा लगातार कॉल और सोशल मीडिया के जरिए ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. इतना ही नहीं अपराधी पश्चिमी सिंहभूम के डीसी अनन्य मित्तल का भी फर्जी व्हाट्सएप एकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया जा रहा है.  

ये भी देखें:

जानें राष्ट्रपति उम्मीदवार ‘Draupadi Murmu’ का In Depth झारखंड कनेक्शन

दरअसल, ताजा मामला किरीबुरु निवासी शिक्षक ललित झा और मिहिर विश्वाल का है. साइबर अपराधियों ने इनके फेसबुक आईडी को हैक कर लिया है और आईडी के माध्यम से लोगों से मदद के रूप में पैसे मांगे जा रहे हैं. इसके अलावा लोगों के फोन पर अपराधियों द्वारा लिंक भेज उसे खोलने, प्ले स्टोर से कुछ विशेष एप्प डाउनलोड करने, लॉटरी में विजेता होने आदि जैसे अनेक प्रकार से ठगी का प्रयास किया जा रहा है.

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, चाईबासा

Published at: 07 Jul 2022 05:18 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.